यूपी फॉरेस्‍ट गार्ड भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

नौकरी। हाल ही में UPSSSC द्वारा आयोजित की गई फॉरेस्ट गार्ड या वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दिया गया है। उत्तर कुंजी को आयोग ने ऑनलाइन मोड में जारी किया है और इसे चेक करने का लिंक ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब इस उत्तर कुंजी को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस तारीख को हुई थी परीक्षा:-

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा राज्य के 27 जिलों में एक पाली में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित हुई थी। अब इसकी उत्तर कुंजी भी जारी हो गई है।

आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा:-

वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा की जारी की गई उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे 30 अगस्त, 2022 तक अपनी आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दर्ज करा सकते हैं। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी पर परिणाम भी जारी होंगे।

इतने पदों पर होनी है भर्ती:-

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन रक्षक और वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 655 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। इनमें से 596 पद वन रक्षक के लिए है और 59 पद वन्य जीव रक्षक।

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नोटिस बोर्ड के सेक्शन में जाएं।
  • अब वन रक्षक भर्ती परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको नोटिस दिख जाएगा।
  • अब cbtexams.in/OFOT/PS/Account/Login पर जाएं।
  • मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *