जब अचानक सुरंग में यात्रियों से भरी ट्रेन हो गई गायब…

अज़ब-गज़ब। धरती पर कई रहस्यमयी घटनाएं घटी हैं जो आज तक लोगों के लिए रहस्य हैं। वैज्ञानिकों ने इन रहस्यों को सुलझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उनको भी कोई सफलता नहीं मिली। इन रहस्यमयी घटनाओं से जुड़ी कई कहानियां लोगों के बीच प्रचलित हैं। ये घटनाएं हमेशा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बनी रहती हैं।

इन घटनाओं में साल 1911 में घटी एक घटना भी शामिल है। एक ट्रेन साल 1911 में सुरंग में प्रवेश करते ही रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। इस ट्रेन में कुल 106 लोग सवार थे। सुरंग में गायब हुई इस ट्रेन का आज तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर वो कहां लापता हो गई? इस रहस्यमयी घटना से अभी तक पर्दा नहीं उठाया जा सका है। आइए जानते हैं इस रहस्यमयी घटना से जुड़े तथ्य-

यह घटना इटली की राजधानी रोम की है। साल 1911 में रोमन स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई थी जिसका नाम जेनेटी (Zanetti) था। इस ट्रेन को एक सुरंग से होकर अगले स्टेशन तक जाना था, लेकिन ट्रेन सुरंग में घुसते ही अचानक गायब हो गई। ट्रेन का बहुत पता लगाया गया, लेकिन उसका पता नहीं चला।

लापता होने के बाद ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर पाए गए थे। उन्होंने एक ऐसी चौंकाने वाली बात घटना के बारे में बताया जिसके बारे में जानकर हर किसी के होश उड़ गए। उन्होंने बताया था कि ट्रेन सुरंग के पास पहुंची तो वहां से एक रहस्यमयी धुंआ निकलता हुआ दिखाई दे रहा था जिसके बाद दोनों लोग घबराकर ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में चली गई और कभी वापस बाहर नहीं आई।

इस रहस्यमयी घटना के बारे में जो बातें बताई जाती हैं वो और भी हैरान करने वाली हैं। बताया जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 वर्ष पीछे यानी कि भूतकाल में चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि सुरंग में गायब होने वाली ट्रेन 1840 में मेक्सिको जा पहुंची थी। इसकी वजह से इस ट्रेन को लोग भूतिया ट्रेन भी कहते हैं।

मेक्सिको की एक डॉक्टर ने हैरान करने वाला दावा किया था। महिला ने कहा था कि उसके अस्पताल में 104 लोगों को रहस्यमयी तरीके से भर्ती कराया गया था, लेकिन सभी लोग पागल हो चुके थे। महिला ने बताया था कि उन लोगों का कहना था कि सभी अस्पताल तक ट्रेन से पहुंचे थे।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उस समय कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं थी जो सीधे रोम से मेक्सिको तक जाए। सबसे हैरान करने वाली बात यह भी है कि इन लोगों के मेक्सिको जाने का कोई रिकॉर्ड भी नहीं था। यह रहस्यमयी घटना दुनिया के लिए आज तक रहस्य है।

हालांकि रहस्यमयी तरीके से सुरंग में गायब हुई ट्रेन को इटली, रूस, जर्मनी और रोमानिया के कई इलाकों में देखे जाने का दावा किया जाता है। साल 1911 में गायब हुई ट्रेन की तरह ट्रेन को देखने का लोग दावा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *