जेईई एडवांस परीक्षा का जारी हुआ परिणाम

एजुकेशन। आईआईटी बॉम्बे आज 11 सितंबर, 2022 को संयुक्त प्रवेश परीक्षा/JEE Advanced के परिणाम को जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल, जेईई एडवांस 2022 के लिए कुल 1,56,089 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

कब हुई थी परीक्षा:-

IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था। जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख रैंक तक के छात्रों को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलता है।

क्या रहा कटऑफ?

जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल वृद्धि हुई है। कटऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले स्तर पर है। यह क्रमश: 67, 43.08, 26.07 फीसदी है। ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 63.11 रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *