सेवामुक्त होने से पहले ही मिलेगी अग्निवीरों को पक्की नौकरी, केंद्र का प्लान तैयार

Agniveer jobs 2027: सेना में भर्ती हुए अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. केंद्र सरकार ने एक नई व्यवस्था के तहत 4 साल की सैन्य सेवा पूरी होने से पहले ही उनके अगले रोजगार के लिए तैयार की है. , जिससे अग्निवीरों को सेना से बाहर होने के बाद नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. योजना का मकसद यह है कि सेवा पूरी होने से पहले ही अग्निवीरों को सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस या दूसरे सरकारी विभागों में स्थायी नौकरी का रास्ता साफ हो जाए.

25 फीसदी अग्निवीर सेना में ही रहेंगे 

अग्निपथ योजना के तहत 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों के सेना के नियमित कैडर में बनाए रखने का प्रावधान है. इसके लिए आंतरिक परीक्षा और मूल्यांकन के आधार पर मेरिट तैयार की जाएगी.

बाकी 75 फीसदी के लिए भी रोजगार की तैयारी 

4 साल की सेवा के बाद सेना में नियमित नहीं होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए भी रोजगार की व्यवस्था की जा रही है. योजना के तहत उन्हें केंद्रीय अर्धसैनिक बलों, पुलिस और दूसरे सरकारी विभागों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी है.

इन सुरक्षा बलों में आरक्षण 

पूर्व अग्निवीरों के लिए कई केंद्रीय सुरक्षा बलों में आरक्षण का प्रावधान किया गया है. बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और असम राइफल्स में सिपाही और राइफलमैन के पदों पर उनके लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है. इन भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों को लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल टेस्ट और फिजिकल दक्षता परीक्षा में भी छूट दिए जाने का प्रावधान है. 

रेलवे में भी आरक्षण 

अग्निवीरों के लिए भारतीय रेलवे में भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है. कैटेगरी 1 के पदों पर पूर्व अग्नि वीरों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण निर्धारित किया गया है.

इसे भी पढ़ें:-कब से कब तक रहेगा महालक्ष्मी व्रत? जानें तिथि और पूजा के खास नियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *