बार-बार भूल रहे हैं चीज़ें? ये अल्जाइमर तो नहीं, इन संकेतों से करें पता

Brain health: आज के समय में हम सभी में एक चीज बेहद कॉमन होती जा रही है, वो है याददाश्त की समस्या. हम अपनी नियमित दिनचर्या में छोटी-छोटी चीजों को कहीं रखकर भूल जाते हैं. हमें कुछ मिनट बाद चीजें याद नहीं रहती कि आखिर हमने कुछ समय पहले क्या किया था. इस तरह की चीजें आप सभी के साथ अक्सर होती रहती होंगी, परंतु ऐसा क्यों हो रहा है और इसके पीछे क्या वजह है! आज नहीं तो आज हम सभी इसी विषय से संबंधी जरूरी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे.

अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण

  • बोलने-लिखने में नए शब्दों की समस्या – सही शब्द याद न आना, बातचीत बीच में छूट जाना.
  • सामान गलत जगह रखना और ढूंढ न पाना – चाबी या चश्मा जैसी चीज़ें बेतुकी जगहों पर रखकर भूल जाना. 
  • फैसले लेने की क्षमता कमजोर होना – पैसों या सेहत से जुड़े गलत फैसले लेना.
  • काम और सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाना – पहले जो पसंद था, अब उसमें रुचि खत्म होना
  • मूड और स्वभाव में बदलाव – बेवजह चिड़चिड़ापन, शक करना या डर लगना
  • याददाश्त कमजोर होना – हाल की जानकारी बार-बार भूलना और उसी सवाल को दोहराना.
  • योजना बनाने और समस्या सुलझाने में दिक्कत – महीने का बजट या किसी नुस्खे को फॉलो करने में उलझन होना.
  • परिचित काम पूरे करने में परेशानी – रोज का रास्ता भूल जाना या घर के सामान्य काम में गड़बड़ी होना.
  • समय और जगह को लेकर भ्रम – आज कौन-सा दिन है, यह याद न रहना.
  • देखने और दूरी समझने में दिक्कत – सीढ़ियों पर चलते वक्त संतुलन बिगड़ना.


    अल्जाइमर के कारण

    लगातार तनाव

     काम, पढ़ाई, रिश्तों या आर्थिक चिंताओं से जुड़ा लगातार तनाव दिमाग की एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है. जब ध्यान किसी काम पर ठीक से नहीं लगता, तो उस जानकारी को याद रखना भी मुश्किल हो सकता है.

    नींद पूरी न होना

     रात में देर तक जागना या लगातार कम नींद लेना याददाश्त और ध्यान पर असर डाल सकता है. अच्छी नींद दिमाग को दिनभर मिली जानकारी को व्यवस्थित करने में मदद करती है.

    मोबाइल और स्क्रीन का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल

     लगातार सोशल मीडिया, वीडियो और दूसरी डिजिटल गतिविधियों में व्यस्त रहने से ध्यान बार-बार भटक सकता है. इससे एकाग्रता कम महसूस हो सकती है और छोटी-छोटी बातें याद रखने में परेशानी हो सकती है.

    खराब खान-पान और शारीरिक गतिविधि की कमी

     असंतुलित भोजन और नियमित व्यायाम की कमी भी समग्र स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है. संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और नियमित शारीरिक गतिविधि स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं.

      इसे भी पढ़ें:-एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का धमाल, जापान को 57 रन पर समेट कर पहुंची सेमीफाइनल में

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *