जानें किस दिन पहने कौन से रंग के कपड़े…

एस्‍ट्रोलॉजी। रंगो का इंसान के जीवन में बहुत गहरा पड़ता हैं काफी लोग अपनी मर्जी के हिसाब से कपड़ों का रंग चुनते हैं, जो ज्योतिष के अनुसार गलत है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो किसी भी दिन कोई भी रंग के कपड़े पहनने से नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसलिए आप भी अगर यह गलती कर रहे हैं तो तुरंत सावधान हो जाएं। किस दिन कौन से कलर की कपड़े पहनना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, आइए इसके बारें में विस्‍तार से जानते है।

रविवार रविवार भगवान सूर्य का दिन होता है। इस दिन आपको गुलाबी, हल्का लाल, पीला या हल्का केसरिया रंग के कपड़े पहनना चाहिए। गहरे केसरिया रंग का कपड़ा  पहनने से आपको नुकसान हो सकता है।

सोमवार सोमवार के दिन प्रभु भोलेनाथ की पूजा होती है। यह दिन चंद्रमा को भी समर्पित है। इस दिन आप हल्के नीले या फिर सफेद रंग का वस्‍त्र धारण कर सकते हैं।

मंगलवार हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार को हनुमान जी की पूजा होती है। मंगल को ग्रहों की दुनिया में सेनापति माना गया है। इस दिन लाल या केसरिया रंग की शर्ट पहनना आपके लिए शुभ रहेगा।

बुधवार बुध ग्रह को कारोबार, पढ़ाई, बुद्धि, वाक्पटुता और परीक्षा का कारक माना गया है। इस दिन आपको हरे रंग की शर्ट पहननी चाहिए। लेकिन ध्यान रखें कि हरे रंग की कपड़े ज्यादा न पहनें क्योंकि इससे जिंदगी नीरस हो जाती है।

गुरुवार यह दिन प्रभु बृहस्पति का होता है। कुंडली में अगर गुरु ग्रह मजबूत हो तो बाकी दोषों का ज्यादा प्रभाव नहीं रह जाता। गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए आपको इस दिन पीला रंग पहनना चाहिए।

शुक्रवार – शुक्र आकर्षण और सुख-विलासिता का प्रतिनिधित्व करता है। इस दिन आपको क्रीम, सफेद या फिर गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

शनिवार शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। वह न्याय के देवता हैं। शनि देव की कृपा जिसको मिल जाए, उसकी जिंदगी से सारे दुख दूर हो जाते हैं और जिस पर वक्री दृष्टि पड़ जाए तो राजा भी रंक बन जाता है। शनि देव की कृपा पाने के लिए इस दिन आपको नीले या फिर काले रंग के कपड़े पहनने  चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *