क्रिसमस पर करें इन जगहों की सैर

यात्रा। क्रिसमस डे आने वाला है। क्रिसमस को लेकर भारत समेत दुनियाभर के तमाम देश उत्साहित रहते हैं। यह साल का आखिरी बड़ा त्योहार होता है, इसलिए लोग इसे बहुत धूमधाम से मनाते हैं और बीते हुए साल को अलविदा कहते हैं। क्रिसमस का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को होता है। क्रिसमस को लेकर कई मान्यताएं और कहानियां प्रचलित हैं, जो बच्चों को बहुत उत्साहित कर देते हैं। वहीं क्रिसमस के मौके से ही स्कूल जाने वाले बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। ऐसे में बच्चे क्रिसमस को लेकर काफी तैयारियां करके रखते हैं। इस दिन लोग चर्च में प्रार्थना करते हैं। घर पर क्रिसमस ट्री सजाते हैं। कई लोग क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण घूमने की भी योजना बनाते हैं। बच्चे भी क्रिसमस पर घूमने जाना चाहते हैं। ऐसे में कामकाजी अभिभावक अपने बच्चों की ख्वाहिश को इस साल पूरा कर सकते हैं। वीकेंड पर क्रिसमस का त्योहार होने के कारण बच्चों और परिवार के साथ क्रिसमस पर किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। चलिए जानते है उन जगहो के बारे में जहां आप अपने परिवार के साथ क्रिसमस डे पर ट्रिप पर जा सकते है।

नैनीताल –
क्रिसमस के समय सर्दियों के मौसम के इस आखिरी त्‍योहार पर आप किसी ऐसी जगह पर जा सकते हैं, जहां के नजारे सर्दियों में बहुत खूबसूरत लगता है। बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को हरी भरी पहाड़ियों के बीच क्रिसमस की छुट्टी मनाकर मजा आ जाएगा। उत्तराखंड में स्थिति नैनीताल क्रिसमस के मौके पर घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां के पुराने कॉटेज, नैनी झील, पहाड़ियां आपको बहुत प्रभावित करेंगी। नैनीताल में आकर्षण के कई केंद्र हैं। नैना देवी मंदिर, नैनी झील, हनुमान गढ़ी, टिफिन टॉप आदि घूम सकते हैं।

मनाली
हिमाचल प्रदेश में कई बेहतरीन हिल स्टेशन है। परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए किसी हिल स्टेशन पर जाने का विचार है तो मनाली की सैर कर सकते हैं। इस मौसम में मनाली का नजारा मन मोह लेगा। बच्चों को स्नोफॉल पसंद है तो भी मनाली ही विकल्प है। दिसंबर में मनाली में बर्फबारी होने लगती है। इस मौसम में यहां पेड़ तक बर्फ से ढक जाते हैं। मनाली में कई तरह की स्नो एक्टिविटीज भी होती हैं। मनाली के आसपास देखने के लिए काफी शानदार जगहें हैं। कुछ किलोमीटर की दूरी पर सोलंग वैली, अटल टनल आदि हैं।

ऊटी
परिवार के साथ सर्दी की छुट्टी मनाने और सुकून का वक्त बिताने के लिए ऊटी जा सकते हैं। तमिलनाडु की इस खूबसूरत जगह पर जाकर बच्चे प्रसन्न हो जाएंगे। शहर में स्थित बोटेनिकल गार्डन में आप कई वैराइटी के फूल पौधे देख सकते हैं। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं जो बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएंगी। रोज गार्डन, एमराल्ड लेक, थ्रेड गार्डन को घूम सकते हैं।

जयपुर –
राजस्थान घूमने के लिए दिसंबर का महीना बेहतर विकल्प है। इस महीने में आप राजस्थान के कई शहरों की सैर कर सकते हैं। पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर घूमने जा सकते हैं। जयपुर दिल्ली से पांच घंटे की दूरी तय करके पहुंच सकते हैं। यहां के शाही महल और किले मुख्य आकर्षण है। बच्चों को महल, किले दिखाने के साथ ही हाथी की सवारी कराना न भूलें। हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, नाहरगढ़ किला घूमने के साथ ही जयपुर की स्थानीय रंग बिरंगी बाजारों को भी घूम सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *