J&K की आयरा ने विश्व जूनियर वुशु चैम्पियनशिप में जीता पदक, LG मनोज सिन्‍हा ने दी बधाई

जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर की आयरा चिश्ती ने 8वीं विश्व जूनियर वुशु चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इसे जीत कर आयरा ने देश और जम्मू कश्मीर का का नाम रोशन किया है। वह बैंटन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस पदक को जीतने वाली जम्मू-कश्मीर की पहली महिला एथलीट बन गई हैं।

आयरा की इस सफलता के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश के एलजी मनोज सिन्हा ने उन्हें बधाई दी है। एलजी मनोज सिन्‍हा ने कहा कि यह जम्मू कश्मीर के लिए गौरव के पल हैं। इसके लिए आयरा को बधाई। आयरा चिश्ती ने लगातार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीते हैं और कई राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लिया है। इससे पहले, उसने जॉर्जिया में अंतर्राष्ट्रीय वुशु चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *