नववर्ष पर इन पवित्र स्थलो की करें सैर

यात्रा। नववर्ष आने वाला है। दिसंबर इस वर्ष का आखिरी महीना है। दिसंबर के अंत के साथ ही यह वर्ष हमेशा के लिए बीत जाएगा। नववर्ष अपने साथ उम्मीदें और आशाएं लेकर आता है। सभी लोग यह उम्मीद करते हैं कि आने वाला वर्ष उनके लिए अच्छा रहेगा। शायद उनके अरमान, लक्ष्य इस साल पूरे हो सकते हैं। इसी आशा के साथ वह नए साल का स्वागत धूमधाम से करते हैं। पार्टी करते हैं, घूमने जाते हैं। लोग नववर्ष पर कई अलग अलग तरह की एक्टिविटी करके जश्न मनाते हैं।

भारत में नए साल का जश्न भगवान के आशीर्वाद से शुरू होता है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो नए साल पर घर पर पूजा करते हैं। साल के पहले दिन मंदिर जाते हैं और भगवान के दर्शन करते हैं। अगर आप इस मौके पर किसी सफर पर जाना चाहते हैं, तो ऐसी जगह पर जाएं जहां प्रसिद्ध मंदिर भी हों। नए वर्ष पर भारत के इन मंदिरों के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आइए जानते है इन पवित्र जगहों के बारे में…

सिद्धिविनायक, मुंबई :-
किसी भी शुभ काम की शुरुआत हिंदू धर्म में भगवान गणेश का स्मरण करके किया जाता है। नए साल का स्वागत भी भगवान गणेश की पूजा के साथ करें। नए साल  के पहले दिन आप मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मुंबई में कई और जगहें हैं, जहां नए साल की छुट्टियां मनाना काफी अच्‍छा हैं। सुबह सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन के बाद आप गेट वे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, समुद्र तट के किनारे घूमने जा सकते हैं।

महाकाल मंदिर, उज्जैन :-
नए साल पर आप मध्य प्रदेश की यात्रा कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में कई तीर्थ स्थल हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से दो प्रमुख ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं। उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर है। आप नए साल पर महाकाल मंदिर के दर्शन करने जा सकते हैं। इसके अलावा भी मध्य प्रदेश में घूमने के लिए कई शानदार पर्यटन स्थल हैं। आप मध्‍य प्रदेश में झरने, झील, ऐतिहासिक जगहों और तीर्थ स्थलों की सैर कर सकते हैं।

श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या :-
अगर आप नए साल पर कम पैसों और कम समय में मंदिर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो यूपी के अयोध्या जिले की यात्रा करें। यहां प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर बना है। प्रभु राम का इसी जगह पर जन्म हुआ था। सरयू नदी में स्नान के बाद राम जन्म भूमि मंदिर के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी के दर्शन करें। यहां भी कई छोटे बड़े मंदिर के दर्शन कर सकते हैं।

मथुरा, वृंदावन :-
नए साल पर आप मथुरा वृंदावन जा सकते हैं। भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण की जन्मभूमि और बचपन यहीं बीता। नववर्ष पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। पास में ही गोकुल, वृंदावन और बरसाना है। यहां भी कृष्ण के बहुत सारे प्रसिद्ध और सुंदर मंदिर बने हुए हैं, जो उनके बचपन की यादों से जुड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *