जानें वैलेंटाइन वीक का क्या है कैलेंडर? हर दिन को बनाएं खास

रिलेशनशिप। फरवरी माह प्‍यार करने वालों का महीना माना जाता है।  इस महीने में प्‍यार करने वाले अपने दिल की बात अपने खास साथी से बयां करते हैं। यही वजह है कि कई जोड़े वर्षभर 7 से 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन वीक का इंतजार करते हैं और इसे स्‍पेशल तरीके से सेलिब्रेट करते है। ऐसे में अगर आप भी अब तक अपने प्‍यार का इजहार नहीं कर पाए हैं तो आने वाला फरवरी का महीना आपके लिए स्‍पेशल हो सकता है। वैलेंटाइन वीक 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी तक चलता है। हर दिन लोग स्‍पेशल तरीके से अपने प्‍यार का इजहार करते हैं। तो चलिए जानते हैं वैलेंटाइन वीक का क्‍या कैलेंडर है?

वैलेंटाइन वीक लिस्ट –  

रोज़ डे- वैलेंटाइन डे का पहला दिन 7 फरवरी को  रोज़ डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने क्रश को लाल गुलाब देते हैं और ज़िंदगी में प्यार और उत्साह की कामना करते हैं।

प्रपोज़ डे- वैलेंटाइन डे का दूसरा दिन 8 फरवरी प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने क्रश को अपनी भावनाओं के बारे में बता सकते हैं और अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं।

चॉकलेट डे- 9 फरवरी यानी वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन होता है। इस दिन को  चॉकलेट डे के रूप में कपल्‍स सेलिब्रेट करते हैं। इसे दुनिया का सबसे मीठा उपहारों में से एक माना जाता है। माना जाता है कि यह अपनेपन की गरमाहट का सिंबल है।

टेडी डे- 10 फरवरी को  टेडी डे के रुप में मनाया जाता है।  इस दिन लोग अपने स्‍पेशल वन को टेडी बियर गिफ्ट देते हैं।

प्रॉमिस डे- 11 फरवरी प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जाता है। यह दिन ख़ास और सच्चे वादों का दिन होता है। इस दिन आप भी अपने क्रश या पार्टनर से ज़िंदगी भर उनका साथ निभाने का प्रॉमिस कर सकते हैं।

हग डे- 12 फरवरी को हग डे के रुप में मनाया जाता है। इस दिन आप अपने क्रश या पार्टनर को अपनापन दिखाने के लिए गले लगाते हैं और अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।

किस डे- किस डे 13 फरवरी के दिन मनाया जाता है। यह अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करने का सबसे प्रभावशाली तरीका माना जाता है।

हग डे-  हग डे यानी गले लगने का दिन 12 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन आप अपने क्रश या पार्टनर को अपनापन दिखाने के लिए गले लगाते हैं और अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।

किस डे- 13 फरवरी के दिन को किस डे के रूप में मनाया जाता है। यह अपनी भावनाओं को व्‍यक्‍त करने का सबसे प्रभावशाली तरीका माना जाता है।

वैलेंटाइन डे-  वैलेंटाइन वीक का आखिरी दिन होता है 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे। यह वह दिन है जब दुनियाभर के लोग अपने प्यार को शिद्दत और पूरे जोश, उत्साह के साथ सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। इस तरह प्‍यार का यह सप्‍ताह खत्‍म होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *