ये हैं देश की सबसे खतरनाक सड़कें, ऊंचाई देखकर कांप जाते हैं लोग

यात्रा। घूमने के शौकीन लोगों को अक्‍सर बाय रोड ट्रैवल करना काफी पसंद होता है। खासकर पहाड़ी इलाकों में ज्यादातर लोग रोड ट्रिप को तवज्जो देते हैं। लेकिन क्या आप देश की सबसे ऊंची सड़कों के बारे में जानते हैं। पहाड़ों में स्थित कुछ सड़कों को देश की सबसे खतरनाक सड़कों में गिना जाता है। इन सड़कों की ऊंचाई देखकर लोग सहम जाते हैं।

ऊंचे पहाड़ों पर रोड ट्रिप करना काफी कॉमन होता है। लेकिन पहाड़ों में मौजूद कुछ सड़कों पर गाड़ी ड्राइव करना किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं होता है। आज हम आपको बताते हैं देश की सबसे खतरनाक सड़कों के बारे में

जोजिला पास, लेह लद्दाख:-

लेह लद्दाख का नाम देश की सबसे खूबसूरत ट्रैवल लोकेशन में शामिल है। लेकिन लद्दाख में स्थित जोजिला पास का नजारा आपको हैरत में डाल सकता है। 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित जोजिला दर्रा कश्मीर के कारगिल को लद्दाख से कनेक्ट करता है। यहां बारिश के मौसम में काफी भूस्खलन देखने को मिलता है। ऐसे में जोजिला दर्रा पार करना पर्यटकों के लिए किसी  जंग जीतने से कम नहीं होता है।

इंडिया-तिब्बत हाईवे, हिमाचल प्रदेश:-
हिमाचल प्रदेश के स्पीति वैली में स्थित हिंदुस्तान और तिब्बत हाईवे देश की सबसे खतरनाक सड़कों में से एक है। ट्रांस हिमालय के उबड़-खाबड़ रास्तों वाली इस सड़क पर ड्राइव करना लोगों के लिए आसान नहीं होता है। हालांकि एडवेंचर प्रेमियों के लिए इस सड़क से गुजरना काफी रोमांचक अनुभव साबित हो सकता है।

टैगलांग ला, लद्दाख:-
टैगलैंग ला को तांगलांग ला भी कहा जाता है। लगभग 5,328 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस दर्रे से गुजरने पर लोगों की सांसे रुक जाती हैं। हालांकि अब इस दर्रे के ज्यादातर हिस्सों में पक्की सड़क बना दी गई है। मगर दर्रे का कुछ भाग पर अभी भी कच्चा रास्ता ही है। जिसे पार करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

लेह-मनाली हाईवे, लद्दाख:-
बाइकिंग के शौकीन कई लोगों को लेह-मनाली हाईवे एक्सप्लोर करने में मजा आता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 428 किलोमीर लम्बे इस हाईवे का नाम भी देश की खतरनाक सड़कों में शुमार है। खूबसूरत नजारों से भरा ये हाईवे मनाली की सोलांग घाटी को स्पीति वैली और लद्दाख की जांस्कर घाटी से जोड़ता है।

कोल्ली हिल्स रोड, तमिलनाडु:-
हिमालय से दूर दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भी देश की सबसे खतरनाक सड़क है। उबड़-खाबड़ रास्तों से युक्त इस सड़क की शुरूआत कलप्पनैकेनपट्टी से होती है। कोल्ली हिल्स रोड पर कुल 70 खतरनाक मोड़ मौजूद हैं। वहीं इस सड़क पर स्थित कोल्ली मलाई को दक्षिण का डेथ माउंटेन भी कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *