डस्टबिन से मक्खियों को दूर भगाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

टिप्‍स। कूड़ेदान का इस्तेमाल ज्यादातर घरों में आम होता है। घर के हर कोने को क्लीन करने के लिए लोग अमूमन सभी कमरों में डस्टबिन अवश्‍य रखते हैं। कई बार डस्टबिन के आस-पास मक्खियां भिनभिनाने लगती हैं। खासकर किचन में रखे डस्टबिन पर मक्खियां आसानी से देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके आप मिनटों में मक्खियों से निजात पा सकते हैं।

डस्टबिन के आस-पास मक्खियों की मौजूदगी घर को अनहाइजीनिक बनाने का काम करती हैं, जिसके चलते घर के लोग कई गंभीर बीमारियों का भी शिकार हो सकते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं मक्खियों को घर से भगाने के कुछ टिप्स, जिसे फॉलो करके आप घर को साफ और इंसेक्ट्स फ्री रख सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

अलग करें कचरा :-

कुछ लोग डस्टबिन में गीला और सूखा कचरा साथ ही डाल दिया करते है। जिससे कचरा सड़ना शुरू हो जाता है। इससे डस्टबिन के आस-पास मक्खियां भिनभिनाने लगती हैं। ऐसे में मक्खियों को घर से दूर रखने के लिए गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालना अच्‍छा होता है।

 नमक का करें इस्तेमाल :-

नमक का इस्‍तेमाल करके भी आप मक्खियों को डस्टबिन के पास आने से रोक सकते हैं। इसके लिए डस्टबिन में प्लास्टिक बैग लगा दें। अब प्लास्टिक पर नमक का छिड़काव करने के बाद इसमें कचड़ा फेंक दें। इससे मक्खियां डस्टबिन के पास नहीं भटकेंगी और आपको कचड़ा फेंकने में भी आसानी रहेगी।

फिनाइल से करें क्लीन :-

डस्टबिन को साफ-सुथरा रखकर भी आप मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में डस्टबिन को धोते समय आप इसे फिनाइल से क्लीन कर सकते हैं। वहीं डस्टबिन भरने के बाद आप कचड़े के ऊपर मिंट या टी ट्री एसेंशियल ऑयल स्प्रे कर सकते हैं। इससे मक्खियां डस्टबिन के पास नहीं आएंगी।

सफेद सिरका है मददगार :-

डस्टबिन से आने वाली स्मैल के चलते मक्खियां घर में घुस आती हैं। ऐसे में डस्टबिन को स्मैल फ्री रखने के लिए आप सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए डस्टबिन को सफेद सिरके से साफ कर सकते है साथ ही डस्टबिन वाली जगह को भी सफेद सिरके से क्लीन कर दें। इससे कचड़े की बदबू नहीं आएगी और मक्खियां भी डस्टबिन से दूर रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *