एडवेंचर से भरना चाहते हैं रोड ट्रिप तो इन जगहों की करें सैर

यात्रा। अगर आप बहुत समय से घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपको एंडवेंचर पसंद है तो एक मजेदार रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। ट्रिप को एडवेंचर से भरने के लिए हिल स्टेशन्स पर जा सकते हैं। रोड ट्रिप में बेशक वक्त लगता है लेकिन रोड ट्रिप यादगार बन जाएगा। आप चाहें तो वीकेंड पर नोएडा के आसपास के हिल स्टेशन्स की ओर बढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ जगहों के बारे में-

नैनीताल:-

कुमाऊँ क्षेत्र की तलहटी में स्थित नैनीताल में आप फैमिली टाइम बिता सकते हैं। यहां नैनी झील में बोटिंग कर सकते हैं। ट्रेकिंग ट्रेल्स, बाजारों, तिब्बती स्टालों से थुकपा का आनंद लें, या पर्यटकों की भीड़ से बचने के लिए भीमताल जैसे आस-पास के ऑफ-बीट स्थानों पर घूमें।
नोएडा से दूरी: 294 किमी

कसौली:-

कसौली गॉथिक कला के लिए एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है, जो चर्च, बर्फ से ढकी पर्वत की चोटियां, घने जंगल यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। यहां लोग प्री-वेडिंग शूट के लिए भी आते हैं।
नोएडा से दूरी: 333 किमी

औली:-

औली सालों से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। स्की-रिसॉर्ट्स से युक्त इस हिल स्टेशन की बर्फ से ढकी पहाड़ियां सिर्फ निहारने के लिए नहीं बल्कि स्की का आनंद लेने के लिए भी हैं। यहां आप रोपवे से झील और हरियाली का आनंद ले सकते हैं।

नोएडा से दूरी: 382 किमी

चैल:-

हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक चैल लंबे देवदार के पेड़ों से घिरा है। यहां आप प्रकृति की गोद में आराम कर सकते हैं। यहां भारत का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान भी है।
नोएडा से दूरी: 382 किमी

नारकंडा:-

नारकंडा अपने ट्रेकिंग ट्रेल्स और सुरम्य जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। जो लोग ट्रेक पर जाना चाहते हैं, उनके लिए 7 किमी लंबा हाटू पीक ट्रेकिंग ट्रेल बेस्ट है।

नोएडा से दूरी: 449 किमी

लैंसडाउन:-

समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित उत्तराखंड का हिल स्टेशन लैंसडाउन छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट है। यहां आप क्लिफ जंपिंग, फॉक्स फ्लाइंग आदि का मजा ले सकते हैं। आप यहां रिवर साइड कैंपिंग, कलरफुल मार्केट्स, चर्च आदि भी देख सकते हैं।
नोएडा से दूरी: 243 किमी

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *