जानें कैसे पता करें सिलेंडर में गैस है या नहीं?

टिप्‍स। किचन में खाना बनाने के लिए अधिकतर लोग गैस सिंलेडर का प्रयोग करते हैं। कई बार खाना बनाते समय गैस अचानक खत्म भी हो जाती है, जिसके चलते कुकिंग के दौरान लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ जाती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ आसान तरीकों की मदद से न सिर्फ गैस में बचे हुए ईंधन का पता लगा सकते हैं, बल्कि गैस खत्म होने से पहले दूसरे सिलेंडर का भी इंतजाम कर सकते हैं।
किचन में अचानक गैस खत्म होने के बाद लोगों को खाना बनाने में काफी परेशानी होती हैं। वहीं, घर के लिए तुरंत नया गैस सिलेंडर मिलना भी मुश्किल हो जाता है, इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं गैस सिलेंडर में बचे हुए ईंधन का पता लगाने के टिप्स, जिससे आप ईंधन की सही मात्रा जानकर गैस खत्म होने से पहले ही नया सिलेंडर मंगवा कर रख सकते हैं।

फ्लेम पर दें ध्यान :-

गैस जलाने के बाद फ्लेम के कलर पर ध्यान देकर आप गैस खत्म होने का अंदाजा लगा सकते हैं। आमतौर पर गैस की फ्लेम नीले रंग की जलती है मगर सिलेंडर खत्म होने से पहले फ्लेम का रंग पीला, संतरी या लाल होने लगता है। इससे आप समझ सकते हैं कि आपकी गैस खत्म होने वाली है। हालांकि, कई बार गैस के बर्नर में कचरा फंसने से भी फ्लेम का कलर चेंज हो जाता है, जिसके चलते इस नुस्खे से गैस खत्म होने का सटीक अंदाज नहीं लगाया जा सकता है।

गीले कपड़े का करें इस्तेमाल :-
गीले कपड़े की सहायता से आप मिनटों में गैस सिलेंडर में ईंधन की मात्रा नाप सकते हैं। इसके लिए एक कपड़े को पानी में भिगोकर निचोड़ लें। अब इस कपड़े को सिलेंडर पर अच्छी तरह से लपेटें, फिर 1 मिनट बाद कपड़े को हटा लें। इससे सिलेंडर के खाली हिस्से पर लगा पानी जल्दी सूख जाएगा। वहीं, ईंधन वाला हिस्सा देर से सूखेगा। दरअसल, खाली सिलेंडर वाला हिस्सा ज्यादा गर्म होता है, जिससे उस पर लगा पानी तुरंत सूख जाता है। ईंधन वाला हिस्सा ठंडा होने के चलते इसका पानी देर से एब्जॉर्ब होता है, जिससे आप गैस सिलेंडर में ईंधन की सही मात्रा का आसानी से पता लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *