महाशिवरात्रि पर इस साल बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

धर्म। साल 2023 में 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत और पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि पर माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ का विवाह संपन्न हुआ था। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग निर्मित हो रहा है, जिसका 3 राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

कब है महाशिवरात्रि?

तिथि के अनुसार, महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी 2023 को मनाया जा रहा है। ये पर्व हिन्‍दू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास है। इस दिन खास संयोग बन रहे हैं, जिसका शुभ असर 3 राशियों पर देखने को मिलेगा।

मेष राशि:-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि पर मेष राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। जिन जातकों की राशि मेष है, उन्हें आय के नए साधन प्राप्त होंगे साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि:-

जिन जातकों की राशि कर्क है, उनके लिए महाशिवरात्रि भाग्योदय लेकर आई है। कर्क राशि के जातकों को सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ होगा, नौकरी में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि:-

जिन जातकों की राशि धनु है, उनके लिए महाशिवरात्रि बेहद खास होने वाली है। धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, नई नौकरी के योग बन रहे हैं। धन लाभ हो सकता है, व्यापार में वृद्धि हो सकती है।

महाशिवरात्रि पर करें रुद्राभिषेक:-

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व है। इस दिन सभी जातकों को भगवान शिव का रुद्रभिषेक करवाना चाहिए। इसका विशेष फल प्राप्त होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *