पहली बार कर रही हैं मेकअप तो फॉलो करें ये टिप्स

ब्‍यूटी टिप्‍स। मेकअप का यूज अधिकतर महिलाओं की डेली लाइफ का अहम हिस्सा है। हालांकि शुरुआत में परफेक्ट मेकअप लुक कैरी करना कई महिलाओं के लिए मुश्किल टास्क बन जाता है। खासकर बिगनर्स अक्सर मेकअप प्रोडक्ट्स और मेकअप अप्लाई करने के तरीकों को लेकर कन्फ्यूज नजर आते हैं। ऐसे में महिलाएं अगर चाहें तो कुछ सिंपल टिप्स ट्राई करके मिनटों में बेस्ट मेकअप लुक हासिल कर सकती हैं।

महिलाओं के मेकअप से जुड़े मार्केट में अनगिनत ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद रहते हैं। ऐसे में मेकअप से अंजान महिलाएं अक्सर पहली बार मेकअप करते समय नर्वस हो जाती हैं। तो आइए हम आपको बताते हैं कुछ आसान मेकअप टिप्स के बारे में, जिसे ट्राई करके आप शुरुआत से ही मेकअप एक्सपर्ट बन सकती हैं।

मेकअप बेस करें तैयार :-  
मेकअप बेस तैयार करने के लिए सबसे पहले लाइट फाउंडेशन को उंगलियों की हेल्‍प से टैप करते हुए चेहरे पर बिंदी रखें। अब हल्के हाथों से फाउंडेशन को फैलाते हुए पूरे चेहरे पर अप्लाई कर लें। इसके बाद आंखों के नीचे कंसीलर लगाएं। अब मेकअप ब्रश की हेल्‍प से ट्रांसलूसेंट पाउडर को सर्कुलर मोशन में घुमाते हुए चेहरे पर अप्लाई करें। इससे आपका मेकअप बेस पूरी तरह से रेडी हो जाएगा।

मेकअप प्रिपरेशन :-
मेकअप करने से पहले क्लींजर की हेल्‍प से चेहरे को साफ कर लें। वहीं आप कॉटन में टोनर लगाकर भी चेहरे को अच्छी तरह पोंछ सकती हैं। इससे आपका फेस क्लीन हो जाएगा। अब टोनर सूखने के बाद चेहरे पर हल्का मॉइश्चराइजर लगाएं।

आई मेकअप के टिप्स :-
आंखों पर मेकअप करने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद का आई शैडो चुने। अब इसे ब्रश की हेल्‍प से गोल घुमाते हुए पलकों के ऊपर अप्लाई करें। इसके बाद आंखों पर आईलाइनर लगाएं। वहीं आप लैश कर्लर का इस्तेमाल करके आई लैशेज को कर्ल भी कर सकती हैं। फाइनली आई लैशेज पर मस्कारा लगा लें। जिससे आपका आई मेकअप कंप्लीट हो जाएगा।

लिप कलर करें अप्लाई :-
आई मेकअप करने के बाद चीक्स और लिप्स को कलर करना ना भूलें। ऐसे में चीक्स पर ब्लशर लगाकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब होंठों पर लिपस्टिक या लिप ग्लॉस अप्लाई करें। वहीं लिप कलर को उंगलियों की हेल्‍प से ब्लेंड कर लें। साथ ही दोनों होंठों को आपस में दबाकर भी आप लिप कलर को ब्लेंड कर सकती हैं।

हाईलाइटर का करें इस्तेमाल :-
चेहरे की जॉ लाइन, नोज और फोरहेड को हाईलाइट करने के लिए आप हाईलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए हाईलाइटर को ऊपर से नीचे की तरफ खींचते हुए अप्लाई करें। लेकिन ध्यान रहे कि हाईलाइटर का ज्यादा उपयोग करने से बचें। वरना इससे आपका मेकअप लुक खराब भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *