8वीं पुण्यतिथि पर भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को देश कर रहा नमन, राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

New Delhi: देश के पूर्व पीएम और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर देश उन्हें नमन कर रहा है. दिल्ली में उनके समाधि स्थल सदैव अटल पर पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत दूसरे बड़े नेता भी अटल जी के समाधि स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है।

पीएम मोदी प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा

पीएम मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया. उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया. सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

सीएम योगी ने कहा कि अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता तथा राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उनका संपूर्ण जीवन ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना का जीवंत उदाहरण है। राष्ट्रोन्नति के प्रति उनके अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक देश वासी को ‘विकसित भारत’ के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते हैं।

3 बार देश के पीएम रहे अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपनी राजनीतिक कुशलता के साथ-साथ अपनी वाकपटुता और संवेदनशील व्यक्तित्व से भी अलग पहचान बनाई। वे तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1996 में 13 दिनों का था, जबकि 1998-99 में उन्होंने दोबारा प्रधानमंत्री पद संभाला। इसके बाद 1999 से 2004 तक उन्होंने पूर्ण कार्यकाल पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *