हल्की नोंक-झोक से पति-पत्नी का रिश्ता होता है और मजबूत

रिलेशनशिप। पति-पत्नी का रिश्ता बहुत खास होता है। इस रिश्ते में किसी तीसरे के बीच में आने की कोई गुंजाइश नहीं होती। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े को लोग बहुत गलत तरीके से ले लेते हैं। जबकि उनके बीच होने वाला नोंक-झोक उनके बीच के रिश्ते को और काफी मजबूत बनाता है। जी हां, वैसे तो बड़े बुजुर्ग कहा करते हैं कि पति-पत्नी को आपस में लड़ना नहीं चाहते, इससे रिश्ता कमजोर होता है लेकिन ऐसा नहीं है। असल जिंदगी में यदि आपके और आपके पार्टनर बीच थोड़ा बहुत झगड़ा होता है तो इससे आपका रिश्ता काफी मजबूत हो जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो लड़ाई के बाद आपस में और ज्यादा प्यार बढ़ता है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि ये झगड़ा ज्यादा बढ़े नहीं क्योंकि ज्यादा झगड़ा बढ़ने से चीजें बिगड़ सकती हैं।

दिखती है एक-दूसरे की केयर :-  
लड़ाई के वक्त हम अक्सर एक-दूसरे को कह देते हैं कि आपको हमारी फिक्र नहीं है। लेकिन, जब लड़ाई होती है उसके बाद जब आपका पार्टनर आपकी केयर करता है तो इससे आपका दिल भी पिघल जाता है।

बाहर आती है दिल की बात :-
कई बार गुस्से में हम वो बोल देते हैं तो शायद नॉर्मल रहते हुए नहीं बोल पाते। पति-पत्नी के रिश्ते में अक्सर लोग लड़ाई से बचने के लिए बातों को मन में रखते हैं। इससे चीजें और खराब हो जाती हैं। झगड़े के वक्त मन की बाते बाहर आती हैं, जिससे रिश्ता और मजबूत होता है।

बढ़ता है भरोसा :-
जब पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता है और लड़ाई शांत होने का बाद जब वो बात करते हैं, और चीजों को सुलझाते हैं तो इससे उनके बीच भरोसा बढ़ता है।

झगड़े में सामने आता है असली व्यवहार :-
झगड़े में इंसान का असली व्यवहार सामने आता है। इससे लोगों की अनफिल्टर्ड भावनाएं भी सामने आती हैं, जो पति-पत्नी के रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *