विमेंस प्रीमियर लीग आज से शुरु, मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच पहला मुकाबला

स्पोर्ट्स। विमेंस प्रीमियर लीग की आज से शुरुआत हो रही है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 23 दिन के अंदर कुल 22 मुकाबले होंगे। इनमें 20 लीग मुकाबले होंगे, जबकि एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। कुल पांच टीमें खिताब जीतने के लिए जोर लगाएंगी। सभी मुकाबले मुंबई के डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

विमेंस प्रीमियर लीग में कुल पांच टीमें हैं, जो खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी।

  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
  • गुजरात जाएंट्स (GG)
  • मुंबई इंडियंस (MI)
  • दिल्ली कैपिटल्स (DC)
  • यूपी वॉरियर्स (UPW)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *