ग्लोबल वार्मिंग के कारण सूखा, बाढ़ की घटनाओं में निरंतर तेजी

 नई दिल्ली। धरती के कई हिस्सों में भीषण सूखा, अत्यधिक वर्षा और बाढ़ की घटनाओं में लगातार तेजी आ रही है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के नेचर वॉटर जर्नल में प्रकाशित नवीन अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

अध्ययन में कहा गया है कि वैज्ञानिक धरती के गर्म होने और जलवायु परिवर्तन के चलते सूखे और बाढ़ की घटनाओं की निरंतरता और गंभीरता की भविष्यवाणी करते रहते हैं, परन्‍तु क्षेत्रीय और महाद्वीपीय पैमाने पर इसे साबित करना काफी मुश्किल है NASA के दो वैज्ञानिकों के शोध ने पूर्व में किए गए अनुमानों और भविष्यवाणियों को पुख्ता कर दिया है।

नासा के दो वैज्ञानिकों ने रोडेल व बेलिंग ली के नासा/जर्मन ग्रेस और ग्रेस-एफओ उपग्रहों के माध्यम से 2002 से 2021 तक 1,056 अत्यधिक बारिश व शुष्क घटनाओं के अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है। इन उपग्रहों से जल भंडारण विसंगतियों का पता लगाने के लिए पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र का मापांकन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *