कब्ज की समस्या से जल्द मिलेगा निजात, इन चीजों का करें सेवन

हेल्‍थ। आज के समय में बदलते हुए खान-पान के कारण कब्ज, एसिडिटी, बदहजमी की समस्या आम बात सी हो गई। इस समय हर उम्र वर्ग के लोगो में कब्ज की समस्‍या पाई जा रही है।  कब्ज की समस्या के कई कारण हो सकता है। जैसे पानी कम पीना, भोजन में फाइबर युक्त चीजें ना शामिल करना। अधिक तेल-मसालेदार, प्रॉसेस्ड फूड्स, जंक फूड्स का सेवन करने से भी कब्ज होती है। कब्ज होने पर मल त्याग करने में  भी काफी तकलीफ होती है। कई बार पेट में ऐंठन, भारीपन जैसा भी महसूस होता है। कभी-कभी कब्ज होना सामान्य है, लेकिन लगातार पेट साफ ना हो और कब्ज की समस्या दो-तीन सप्ताह तक बनी रहे, तो इससे कई तरह की दूसरी समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण हेमोरॉएड या बवासीर, रेक्टल प्रोलैप्स, पेकल इम्पैक्शन, एनल फिशर जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। कब्ज को आप स्वस्थ खानपान की आदतों से ही दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऐसे चीजों का सेवन करना चाहिए  जो आपके पाचन शक्ति को मजबूत बनाता हो। तो चलिए आज हम आपको बताते है कुछ ऐसे जूसो के बारे में जिनके सेवन से आपको कब्‍ज में राहत मिल सकता है।

 

सेब का जूस – एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि सेब के जूस में लैक्सेटिव प्रभाव होता है, जो बच्चों में कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसमें मौजूद अधिक मात्रा में फ्रुक्टोज, ग्लूकोज और सॉर्बिटोल कंटेंट कब्ज से छुटकारा दिलाते हैं। जबकि, बहुत अधिक मात्रा में सेब का जूस पीने से बचना चाहिए, लेकिन इसके नियमित सेवन से कब्ज से छुटकारा पाया जा सकता है।

नींबू का जूस –  यदि आप कब्ज से तुरंत ही इससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नींबू का जूस बेहद फायदेमंद हो सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं और सेवन करें।

नाशपाती का जूस – कब्ज से छुटकारा पाने के लिए नाशपाती का जूस इेहद ही कारगर साबित होता है। इसमें सेब के रस की मुकाबले में चार गुना अधिक सॉर्बिटोल होता है। जिन बच्चों को कब्ज की शिकायत रहती है, उन्हें भी इस फल से तैयार जूस पीने की सलाह दी जाती है। नाशपाती के रस का स्वाद बच्चे से लेकर बड़ों तक को बेहद ही पसंद आता है। तथा इसके सेवन कब्ज से छुटकारा मिलेगा।  इसके साथ ही रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध या कोई भी गर्म तरल पदार्थ पीने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। जब तक कब्ज की समस्या पूरी तरह से ठीक ना हो जाए, आप जितना हो सके कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूर रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *