चारधाम यात्रा में बारिश व बर्फबारी से बढ़ी मुश्किलें, सोनप्रयाग में रोके गए केदारनाथ तीर्थयात्री

देहरादून। चारधाम यात्रा में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम के लिए 6048 यात्री सुबह के समय करीब 11 बजे तक रवाना हुए हैं। जिसके बाद तेज बारिश होने की वजह से यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया। वहीं, बारिश और बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।  वहीं बदरीनाथ धाम में भी सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। जबकि, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है। हालांकि यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

गंगोत्री यमुनोत्री में बढ़ी परेशानी

बता दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री सहित यमुना घाटी में लगातार बारिश हो रही है। तथा साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। यमुनोत्री धाम के आखिर प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर मूसलाधार बारिश के बीच यात्री जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर बंदरकोट के समीप पहाड़ी से पत्थर, गिर रहे हैं। हालांकि यात्रा सुचारू है, लेकिन यात्री जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *