कर्नाटक में बोले सीएम हिमंत बिस्वा- मुस्लिमों को खुश करना चाहती है कांग्रेस

कर्नाटक। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष है। 10 मई को जनता जनार्दन तय करेगी कि राज्य की कुर्सी पर कौन बैठेगा? हालांकि कुर्सी की लड़ाई बढ़ती जा रही है। भाजपा ने अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी किया तो कांग्रेस ने भी आरक्षण पर दांव खेल दिया है। आज इसी बीच नॉर्थ ईस्ट के चाणक्य कहलाने वाली असम के सीएम हिमंत बिस्‍वा सरमा से भी कमान संभाली। उन्होंने अपने अंदाज में सिद्धारमैया सरकार पर हमला बोला।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि PFI पर पहले से प्रतिबंध लगा हुआ है। ये लोग मुस्लिमों को खुश करने की राजनीति कर रहे हैं। इसीलिए बजरंग दल पर बैन की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया सरकार ने PFI के केस वापस लिए हैं। इसलिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं। सीएम हिमंता ने सवाल किया कि केरल में मुस्लिम लीग से गठबंधन क्यों किया है?

सीएम बिस्‍वा ने कहा कि कांग्रेस का मैनीफेस्टो PFI और कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों जैसा दिख रहा है। ये लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। दरअसल, बीते साल सरकार ने पीएफआई और इससे जुड़े संगठनों पर पांच साल का बैन लगा दिया था। बड़े पैमाने में गिरफ्तारियां हुईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *