उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड किया जारी

एजुकेशन। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने  PCS 2023 प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट-uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 173 पदों के लिए संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023  के लिए यह भर्ती की जा रही है।

UPPSC PCS  परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्यता की बाते करें तो उम्मीदवारों की 01 जुलाई, 2023 को 21 वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिए। साथ ही 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी प्रकार दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

UPPSC PCS की महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन तीन मार्च 2023 को शुरू हुए थे।
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 अप्रैल 2023 तक थी।
  • परीक्षा शुल्क की अंतिम तिथि 06 अप्रैल 2023 तक थी।
  • फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 मई 2023 तक थी।
  • परीक्षा पूर्व तिथि 14 मई 2023
  • एडमिट कार्ड 02 मई 2023 को जारी किया गया।

UPPSC PCS एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट- up.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UPPSC PCS एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगइन क्रेडेंशियल भरें।
  • भविष्य में उपयोग के लिए UPPSC PCS-2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *