Shukra Grah Ka Gochar: शुक्र का राशि परिवर्तन, जानें किसके किस्मत में लगेगा चार चांद

Astrology news: ज्योतिष शास्‍त्र के अनुसार हर ग्रहों का अपना एक विशेष महत्‍व होता है। तथा ये ग्रह समय समय पर अपनी राशि परिवर्तित करते रहते है। ये ग्रह जब एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते है तोइस प्रक्रिया को उस ग्रह का राशि परिवर्तन या गोचर कहा जाता है। किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन किसी राशि के जातको के लिए शुभ तो वही किसी राशि के जातको के लिए अशुभ परिणाम देता है। इसी क्रम में धन, वैभव और विलासिता का कारक ग्रह मानें जाने वाले  शुक्र ग्रह किसी भी राशि में 30 से 36 दिन तक रहते है। जो इस महिने के 30 मई को मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे है। तो चलिए जानते है कि शुक्र के इस गोचर से किन राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिलने वाले है।

शुक्र के गोचर से इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश बेहद ही शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है, आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा, स्वादिष्ट पकवान खाने को मिलेंगे। वहीं व्यापार में भी फायदा हो सकता है। तथा लव लाइफ अच्छी रहेगी, प्रेम विवाह का योग बन रहा है।

कन्‍या राशि – ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कन्या राशि के जातको के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन इच्छाओं की पूर्ति लेकर आ रहा है। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। लव लाइफ अच्छी होने वाली है, व्यापार में फायदा हो सकता है। अविवाहित लोगों के लिए वैवाहिक प्रस्ताव आ सकते हैं। तथा बड़े भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि – जिन जातकों की राशि तुला है उनके लिए शुक्र ग्रह का कर्क राशि में प्रवेश से कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर ले जाकर बुलंदियों पर पहुंचाने का योग बन रहा है। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी, व्यापार में रिस्क लेकर बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। अपनी मेहनत के दम पर प्रमोशन प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपने काम पर ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

मकर राशि – मकर राशि के जातको के लिए शुक्र ग्रह  कर्क राशि में गोचर वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और प्रेम लेकर आ रहा है। यदि आप प्रेम संबंध में है तो प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। सामाजिक मान-सम्मान की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा, नौकरीपेशा लोग कार्यस्थल पर अपना लोहा मनवाएंगे।

मीन राशि – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि के जातको के लिए शुक्र ग्रह का गोचर वाहन सुख लेकर आ रहा है। इस दौरान आप नई गाड़ी खरीद सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में मन माफिक सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं जो आपके लिए शुभ और लाभकारी माने जा रहे हैं। घर से कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *