President’s House : गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित हुए कंबोडिया के राजा सिहामोनी

New Delhi: कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी भारत की तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर आए हुए हैं। आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने राजा सिहामोनी से मुलाकात की। इस दौरान कंबोडिया के राजा को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

बता दें कि कंबोडिया के राजा सिहामोनी सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनकी यह यात्रा भारत और कंबोडिया के बीच कूटनीतिक संबंध स्थापित होने की 70वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में हो रही है। दोनों देशों के बीच वर्ष 1952 में कूटनीतिक संबंध स्थापित हुए थे।

इस दौरान मंगलवार को कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी राष्ट्रपति मुर्मू से मिले। इसके बाद में, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री सहित कई गणमान्य लोगों से भी मिले। इस मौके पर राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया। मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी ने राजघाट पर महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मालूम हो कि, केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने नई दिल्ली के पालम वायुसेना केंद्र पर कंबोडियाई राजा की अगवानी की थी। कंबोडियाई राजा के साथ 27 सदस्यीय उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है, जिनमें राजमहल के मंत्री, विदेश मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *