REET Level 2 Result: RSMSSB ने विज्ञान-गणित के लिए रीट लेवल 2 का जारी किया रिजल्ट

REET Level 2 Result Out: राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने विज्ञान और गणित के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (लेवल -2) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

REET Level 2 विज्ञान और गणित के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। मालूम हो कि REET भर्ती परीक्षा 25 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 7435 विज्ञान और गणित के शिक्षकों के पदों को भरना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *