Devshayani Ekadashi 2023: कल है देवशयनी एकादशी, राशि अनुसार करें उपाए, चमकेगी किस्मत

Devshayani Ekadashi 2023: ज्‍योतिष शास्‍त्र में हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष देवशयनी एकादशी का व्रत गुरूवार को यानी 29 जून को रखा जाएगा। अन्य एकादशी व्रत की तुलना में यह एकादशी का व्रत करना अत्‍यधिक शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक देवशयनी एकादशी के दिन अगर आप राशि के अनुसार श्री हरि विष्णु की पूजा आराधना और उपाय करते हैं तो आपको मनचाहा फल प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि जब एकादशी तिथि‍ पर भगवान विष्‍णु की विधिवत पूजा की जाती है तो भगवान श्री हरि विष्‍णु जल्‍द ही प्रसन्‍न हो जाते है। तो ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते है कि देव शसनी एकादशी के दिन आप कौन से उपाए भगवान श्री हरि विष्णु को प्रसन्न कर सकते है और मनचाहा फल की प्राप्ति कर सकते हैं…

मेष राशि – इस राशि के जातकों को भगवान श्री हरि विष्णु को गुड़ का भोग लगाना चाहिए मान्यता है कि ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

वृषभ राशि –  इस राशि के जातक को भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करना चाहिए।

मिथुन राशि –  इस राशि के जातक को देवशयनी एकादशी के दिन गाय को हरा चारा देना चाहिए तुलसी के पौधे में गंगा जल चढ़ाना चाहिए।

सिंह राशि –  सिंह राशि के जातकों को भगवान विष्णु पर पीतांबरा चढ़ाना चाहिए और ओम पीतांबर आए नमः मंत्र का जप करना चाहिए।

कर्क राशि –  किस राशि के जातक को देवशयनी एकादशी पर सात हल्दी की गांठ चढ़ाने चाहिए।

कन्या राशि – इस राशि के जातकों को विष्णु सहस्त्रनाम का जप करना चाहिए ऐसा करने से संतान प्राप्ति की होगी।

तुला राशि –  इस राशि के जातक को मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर भगवान विष्णु की तस्वीर बनानी चाहिए ऐसा करने से आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि –  इस राशि के जातक को भगवान विष्णु को शहद और दही का प्रसाद चढ़ाना चाहिए।

धनु राशि: – इस राशि के जातक को भगवान विष्णु को नारियल चढ़ाना चाहिए।

मकर राशि –  इस राशि के जातक को सप्त धान का दान करना चाहिए।

कुंभ राशि –  कुंभ राशि के जातक को देवशयनी एकादशी के दिन तुलसी माता को लाल चुनरी चढ़ाना चाहिए।

मीन राशि –  इस राशि के जातकों को गरीब असहाय ब्राह्मण को भोजन कराना चाहिए गौशाला में दान देना चाहिए ऐसा करने से तमाम कष्टों का निवारण होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *