Recipe: सादे पराठे खा-खाकर हो गए हैं बोर, ट्राई करें चीज पराठा, बदल देगा मुंह का जायका

Cheese Paratha Recipecheese paratha ये पराठे तो आपने कई बार खाये होंगे, लेकिन क्‍या आपने चीज पराठा ट्राई किया है। जी हां, चीज पराठा का स्‍वाद बेहद लाजवाब होता है। वैसे तो चीज़ का कई फूड डिशेस में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन बात अगर चीज़ पराठा की हो तो उसका स्वाद तो अलग ही बन पड़ता है। चीज़ बच्चों के बीच भी काफी लोकप्रिय है, जिसे कई तरह से खाया जाता है। चीज का बना पराठा बड़ो के साथ बच्‍चों को भी काफी पसंद आएगा। इसलिए अगर आप चीज पराठा बनाना चाहते हैं तो आप इस आसन तरीकों को अपनाकर चीज पराठा बना सकते हैं। इसे आप लंच या डिनर कभी भी बना सकते हैं। आप अगर लंच-डिनर में सादे पराठे खा खाकर बोर हो गए हैं तो भी मुंह का जायका बदलने के लिए चीज़ पराठा बना सकते हैं। स्वाद से भरा चीज पराठा आसानी से तैयार होने वाली फूड डिश है। तो चलिए चीज पराठा बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं।

सामग्री
गेहूं आटा – 1 कप
प्रोसेस्ड चीज़ कद्दूकस – डेढ़ कप
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
चाट मसाला – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर चीज़ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा डालें और उसमें चुटकीभर नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिक्‍स करें। नरम आटा गूंथने के बाद उसे कुछ वक्त के लिए ढककर अलग रख दें। इसके बाद एक बड़ी बाउल में कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़ डालें और उसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, हरी धनिया पत्ती और चुटकीभर नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्‍स करते हुए स्टफिंग तैयार कर लें।

अब आटे को लेकर उसे एक बार और गूंथें और फिर समान अनुपात की लोइयां बना लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन को धीमी आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। इस बीच एक लोई लेकर उसे गोल बेलें। थोड़ा बेलने के बाद उसके बीच में तैयार चीज़ स्टफिंग को रखें और चारों ओर से बंद कर गोल बॉल बनाएं। इसके बाद इसे दबाकर दोबारा गोल पराठा बेल लें।

जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें। इसके बाद बेला हुआ पराठा डालकर मीडियम आंच पर सेकें। कुछ देर बाद पराठे के किनारों पर तेल डालें और पलट दें। पराठे के ऊपर तेल लगाएं और पलट पलटकर तब तक सेकें जब तक कि चीज़ पराठा क्रिस्पी होकर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद पराठा प्लेट में उतार लें। इसी तरह एक-एक कर सारे पराठे बना लें। बस आपका के लिए टेस्टी चीज़ पराठा बनकर तैयार है। इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *