September 30 Deadlines: अगर आपने कोई जरूरी वित्तीय या बैंकिंग से जुड़ा काम अभी तक पूरा नहीं किया है, तो आज यानी 30 सितंबर आपके लिए बेहद अहम हो सकता है. कई ऐसे नियम और सुविधाएं हैं जिनकी मौजूदा समयसीमा आज खत्म हो रही है, जबकि कुछ मामलों में सरकार या संबंधित संस्थाएं पहले ही डेडलाइन बढ़ा चुकी हैं. इनमें LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन, टैक्स ऑडिट रिपोर्ट, SBI के फ्री ATM ट्रांजैक्शन और NPS से जुड़े शुल्क जैसे कई बदलाव शामिल हैं. ऐसे में 1 अक्टूबर से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन सी सुविधा आज खत्म हो रही है और किन मामलों में आपको राहत मिल चुकी है.
1. LPG सब्सिडी – बायोमेट्रिक जरूरी
अगर आप LPG सब्सिडी लेते हैं तो आज बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन करवाना जरूरी है। 1 अक्टूबर से नए नियम लागू हो रहे हैं, बिना ऑथेंटिकेशन के सब्सिडी अटक सकती है।
2. टैक्स ऑडिट रिपोर्ट – राहत मिली
जिन लोगों की टैक्स ऑडिट रिपोर्ट 30 सितंबर तक जमा होनी थी, उनके लिए सरकार ने डेडलाइन बढ़ा दी है। अब 21 अक्टूबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। टेंशन खत्म।
3. SBI सैलरी अकाउंट – ATM फ्री लिमिट घटी
SBI सैलरी पैकेज वालों के लिए झटका। दूसरे बैंकों के ATM पर फ्री ट्रांजेक्शन 10 से घटकर सिर्फ 5 रह जाएंगे 1 अक्टूबर से।
4. WhatsApp Business – अब लगेगा पैसा
बिजनेस यूजर्स के लिए आज आखिरी दिन है पेमेंट मेथड अपडेट करने का। 1 अक्टूबर से 24 घंटे की फ्री कस्टमर सपोर्ट विंडो खत्म, हर सर्विस पर 14 पैसे + GST लगेगा।
5. NPS नया अकाउंट – अब फीस लगेगी
1 अक्टूबर से NPS में नया PRAN खोलने पर 200 रुपये ऑनबोर्डिंग फीस लगेगी। अगर ऑनलाइन खोलेंगे तो 100 रुपये। साथ में सालाना 0.20% AUM चार्ज भी।
6. PPF, SCSS, सुकन्या योजना – ब्याज दरों पर फैसला आज
आज वित्त मंत्रालय छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करेगा। नई दरें कल से अगले 3 महीने के लिए लागू हो सकती हैं।
तो क्या करना है?
LPG बायोमेट्रिक आज ही करवा लेंSBI वाले दूसरे बैंक के ATM का हिसाब रखेंNPS खोलना है तो आज खोल लें तो फीस बचेगी
इसे भी पढ़ें:-राम मंदिर को लेकर भ्रम फैलाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी