Health Tips: पूरे दिन रहना चाहते हैं तरोताजा, इन आदतों से बनाए दूरी, मूड रहेगा फ्रेश

Bad habits of insomnia:  नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद ही आवश्‍यक है। हम रात में जितना ही भरपूर नींद लेते है उतना ही सुबह के वक्‍त तरोताजा महसूस करते है। नींद हमारे मन और शरीर के उपचार के साथ ही डिटॉक्सिफिकेशन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जब आप अच्छी तरह से सोते हैं या पर्याप्त नींद लेते हैं तो हमारे शरीर की मांशपेशियों की मरम्मत होती है। वहीं, नींद पूरी ना होने से आप अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। जिससे आपको कई समस्‍याओं का का सामना करना पड़ सकता है। भरपूर नींद न लेने की वजह से आपको सिर दर्द, थकावट और काम में मन ना लगने जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। दरअसल नींद पूरी ना होने की मुख्य वजह हमारा अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। इसलिए आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे की आपकी नींद बेहतर हो सके। ऐसे में चलिए जानते है कि ऐसी कौन सी चीजें है जो हमारे नींद को प्रभावित करते है और हमें इनके सेवन से या उन आदतों से बचना चाहिए।

ये गलत आदतें करती है नींद को खराब

सुबह की धूप लेना जरूरी-  सुबह की धूप में बैठने से हमें विटामिन डी देता है, जो मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त करने का काम करता है। इसके साथ ही नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करता है। आपको बता दें कि सुबह या शाम के समय थोड़ी धूप लेने से आपको सोते समय अच्छी नींद लेने में मदद कर सकती है। यह आपके शरीर की प्रतिदिन की सर्कैडियन लय को सेट करने में भी मदद कर सकता है।

रात में कम करें मोबाइल का इस्तेमाल-  वर्तमान समय में अधिकतर लोग सोने से पहले अधिक समय फोन पर बिताते हैं, जो कि बहुत ही हानिकारक है। आपको बता दें कि, रात के समय अधिक फोन का इस्तेमाल करने से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है कि सोने से 1 घंटे पहले गैजेट्स के इस्तेमाल से बचें। ऐसा करने से आपको पूरे दिन लगातार काम करने के बाद आपके दिमाग को आराम करने में मदद मिलती है।

कैफीन लेना कम करें- अधिक कैफीन की मात्रा भी हमारे नींद के लिए नुकसानदेह है। इसलिए आपको कैफीनयुक्त चीजों का कम सेवन करने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि कॉफी में कैफीन की मात्रा अधिक होती हैं इसलिए इसके अधिक सेवन से बचना चाहिए। हालांकि कॉफी मूड को बेहतर करती है, लेकिन सीमित मात्रा जरूरी है।

सूर्यास्त के बाद भारी एक्सरसाइज से बचें-  एक्सरसाइज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी है। इसको लोग अधिकतर सुबह के समय ही करत हैं, हालांकि हल्के व्यायाम आप शाम को भी कर सकते हैं। लेकिन शाम के समय भारी-भरकम वर्कआउट करने से बचना चाहिए। दरअसल, शाम का वक्त हमारे लिए आराम करने का होता है। ऐसे में यदि आप भारी भरकम एक्सरसाइज करते हैं तो अनिद्रा का शिकार हो सकते हैं।

देर रात खानपान करनें से बचें-  भोजन को हमेशा तय समय पर ही करना अधिक फायदेमंद होता है। तीनों टाइम के भोजन के लिए समय निर्धारित है। आपको बता दें कि, जिस तरह आप सुबह ब्रेकफास्ट और लंच टाइम से करते हैं, ठीक उसी तरह डिनर भी सही समय पर ही करना ठीक रहता है। ऐसा करने से हमारी नींद की क्वालिटी अच्छी होती है। इसलिए रात 9 बजे के बाद भोजन करने से बचना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *