CM Rekha Gupta : दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले को दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने शराब के नशे में फोन कर धमकी दी थी।
सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की दी धमकी
कुछ दिन पहले गाजियाबाद कोतवाली की डायल 112 पर किसी अनजान व्यक्ति ने कॉल कर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी और कॉल करने के बाद कॉलर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया था। कॉलर को पकड़ने के लिए सर्विलांस और दो पुलिस टीम गठित कर दी गई थी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। बता दें कि वह दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रहीं। इस दौरान उनका जन्म हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे। तब उनकी उम्र महज दो साल थी। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक दिल्ली में हुई।
स्थायी निवास हरियाणा
सीएम रेखा गुप्ता का स्थायी निवास हरियाणा के जींद जिले से हैं, लेकिन वे मात्र दो वर्ष की आयु में अपने परिवार के साथ दिल्ली आ गई थीं और तभी से यहीं रह रही हैं। उनकी पूरी शिक्षा दिल्ली में ही हुई है। पढाई के दौरान वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ीं, और इसी संगठन के माध्यम से उन्होंने राजनीति में सक्रिय रूप से योगदान देना शुरू किया। उनकी छात्र राजनीति में मजबूत पकड़ और संगठनात्मक कौशल ने उन्हें आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छात्र जीवन से ही शुरू की करियर की शुरूआत
उन्होंने छात्र जीवन से ही अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कर दी थी। उन्होंने 1992 में दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के माध्यम से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की।
जानकारी के मुताबिक, 2007-2009 के बीच लगातार दो वर्षों तक उन्होंने महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति, एमसीडी की अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली और अब 2025 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शालीमार बाग सीट से जीत दर्ज की है। अब वर्तमान में दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।
ये भी पढ़ें :- चिनाब नदी पर बने दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज बनेगा सेल्फी प्वाइंट, पीएम मोदी ने कहा…