New Delhi: सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब 7.30 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था, फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है, 98 वर्षीय आडवाणी को अस्पताल के पल्मोनरी विभाग में भर्ती किया गया है, उनकी सेहत से जुड़े कुछ मेडिकल टेस्ट भी किए जा रहे हैं।
जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी
उम्र के इस पड़ाव पर उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद लोग उनकी सेहत को लेकर जानकारी लेना चाह रहे हैं, इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार की सुबह 9.30 बजे अपोलो अस्पताल पहुंचकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली, आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है, डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरी जांच के आधार पर इलाज किया जा रहा है।
डॉक्टर विनीत सूरी की निगरानी में चल रहा इलाज
उन्हें सीने में संक्रमण के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वह ICU में हैं और डॉक्टर विनीत सूरी की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है, अस्पताल के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है, यह पहली बार नहीं है जब उन्हें हाल के महीनों में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा हो, इससे पहले भी उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें चिकित्सा देखभाल की जरूरत पड़ी थी। उनकी सेहत में आगे क्या बदलाव आता है और उन्हें अस्पताल से कब छुट्टी मिलेगी इस बारे में अभी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
सीने में संक्रमण के बाद भर्ती
अस्पताल अधिकारियों के मुताबिक लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद भर्ती किया गया है, उन्हें पल्मोनरी विभाग में रखा गया है जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं, मेडिकल टेस्ट जारी हैं और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। फिलहाल अस्पताल से छुट्टी मिलने की तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।