प्रदेश में 19 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, सीएम योगी ने लोगों को दिया तोहफा

Lucknow: देश के विभिन्न राज्यों में नवरात्रि का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार के बीच में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला किया है। बता दें कि सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर को अवकाश रखने का फैसला किया गया है। योगी सरकार की ओर से ये फैसला महानवमी को देखते हुए किया गया है।

इससे पहले भी योगी सरकार ने त्योहारों पर अवकाश को लेकर बड़े फैसले किए हैं। इस साल योगी सरकार ने रामनवमी के अवसर पर लगातार दो दिन अवकाश का ऐलान किया था। इसके अलावा मकर संक्रांति को लेकर 15 जनवरी को भी उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की उपासना होती है। इस अवसर पर सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। सीएम योगी ने कहा कि समस्त बाधाओं और आसुरी प्रवृत्तियों का संहार करने वाली मां कात्यायनी नारीशक्ति के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अजेय पराक्रम की प्रतीक हैं।  उन्होंने कहा कि खेल के मैदान माफिया के कब्जे में थे, संसाधन नदारद थे और बेटियों की उड़ान को पंख देने के बजाय, उनके सपनों को चारदीवारी में कैद कर दिया गया था। विगत साढ़े 9 वर्षों में प्रदेश में बदलाव की नई गाथा लिखी गई है। भय का स्थान सुरक्षा ने लिया है, उपेक्षा का स्थान प्रोत्साहन ने लिया है और संसाधनों के अभाव का स्थान खेल सुविधाओं के विस्तार ने लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *