Ghazipur: जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज ने आज यहां आयोजित सत्संग समारोह में अपने प्रवचन में कहा कि मानव शरीर के समान अन्य कोई शरीर नहीं है, जिसे पाने के लिये देवता भी तरसते हैं। इस मनुष्य शरीर में परमात्मा के पास जाने का दरवाजा है, जिसका भेद सन्त महात्मा जानते हैं। इसलिये मेहनत, ईमानदारी से रोजी-रोटी कमाते हुए अपनी आत्मा के कल्याण के लिये कुछ समय भगवान के भजन में दें। सन्तों ने इस कलयुग में पिछले युगों की साधनाओं की जगह पर सुरत शब्द योग (नाम-योग) की साधना जारी किया। अगर अबकी बार आपने इस साधना को न किया तो दुबारा मानव शरीर की प्राप्ति नहीं होने वाली है।
उन्होंने बताया समय-समय पर आने वाले सन्त सतगुरुओं ने परमात्मा का नाम जगाया। हमारे गुरु महाराज ने ‘‘जयगुरुदेव’’ नाम जगाया। अगर सारी दुनिया के जीव इस नाम जहाज पर बैठ जांय तो यह सबको पार कर देगा। अच्छे समाज के निर्माण के अभियान के अन्तर्गत लोगों को शाकाहारी-सदाचारी व मद्यपान रहित बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। आप सभी से अनुरोध है कि अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बनें। यह समय बदलने की आवाज है। आने वाली विपदाओं से बचाने का अभियान है। आप सभी को नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें हैं। सबका जीवन मंगलमय हो। शांन्ति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।
इस अवसर पर प्रभाचन्द मास्टर, मनोज यादव, मनबोध यादव, केशव यादव, अंगद पाल, सुरेश गुप्ता, सहयोगी संगत के राजाराम यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद धर्म यात्रा अगले पड़ाव हरदासपुर वि.ख. बाराचंवर के लिये प्रस्थान कर गई। यहां आज दोपहर 12 बजे से सत्संग संदेश आयोजित है।