Ghazipur: आपस में सब प्रेम बढ़ाओ। खिलकत को खुशहाल बनाओ।। शाकाहार है सुखद आहार। शुद्ध खून करता संचार।। मां-बहनों की लाज बचायें। शाकाहारी भोजन अपनायें।। आदि नारों को सत्संग सभा में सम्बोधित किया और कहा कि चौबीस घण्टे में से, दो घण्टा भगवान के भजन में लगायें। संत पंकज जी महाराज ने कहा कि हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने करोड़ो लोगों के हाथ से तीर, तलवार, गोले, बन्दूक छुड़ाकर उनके हाथों में भजन की माला पकड़ा दी और वे लोग की प्रभु प्राप्ति की साधना में लग गये।
हमारे गुरु महाराज बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने अच्छे समाज के निर्माण हेतु लोगों को शाकाहारी, सदाचारी बनाकर, मद्यपान छुड़ाकर अच्छे समाज के निर्माण का अभियान चलाया। हमारी संस्था उनके जनहित और आत्म कल्याणकारी कार्यों को निरन्तर आगे बढ़ाने में लगी है। इसी उद्देश्य से गाजीपुर जिले में 5 दिसम्बर से 25 मार्च तक 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा चल रही है। हिंसा, अपराध की प्रवृत्ति से सारा समाज प्रभावित है। इस पर ध्यान देने और सुधार में योगदान देने की सभी की जिम्मेदारी है। अभी अपने गुनाहों की माफी प्रभु से मांगने का समय है। हाथ जोड़कर आप सभी से अपील है कि मांस, मछली, अण्डा, शराब का खाना-पीना छोड़कर अपने मनुष्य जीवन को सार्थक बनायें।
अन्यथा आगे समय बहुत खराब आने वाला है। आप सब भी इसमें फंसकर खाई और खन्दक में जा गिरेंगे। इतिहास गवाह है कि समय-समय पर सन्त महात्मा और फकीर इस धरा पर अवतरित होकर जनकल्याण की अलख जगाते रहे, लेकिन परम्परा से हटकर, उनके द्वारा कही गई बातें लोगों को समझ में नहीं आई। उनको भांति-भांति से सताया गया, कष्ट पहुंचाया गया। आपातकाल में हमारे स्वामी जी महाराज को भी प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा।
संत पंकज जी महाराज ने कहा कि जन्म-जन्म के पुण्य इक्ट्ठा होने और मालिक की बड़ी कृपा से आप सब को यह मानव शरीर मिला है। किसी सन्त, महात्मा, फकीर की खोज करके उनसे रास्ता लेकर साधन-भजन कर लें और इस भवसागर के जन्म-मरण की पीड़ा से हमेशा के लिये निकल कर अपने घर पहुंचे। केवल मानव शरीर में ही आपकी आत्मा के निज घर जाने का दरवाजा है, इस बार आप लोग सौभाग्य से मिले इस अवसर को न गवायें। उन्होने सभी से आग्रह किया कि आप लोग नियमित साधना-भजन करके अपनी जीवात्मा का कल्याण कर लें।
आगामी 3 से 5 मार्च तक जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा में आयोजित होने वाले होली सत्संग मेला में सभी को आने के लिये सभी के सुखद भविष्य की मंगल कामना किये एवं आमंत्रित किये। शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।