kerala: केरल के पालक्काड जिले से बेहद ही हैरान करने वाली खबर सामने आई है. पुलिस ने केरल के पालक्काड शहर के पास से एक पिक-अप वैन से विस्फोटकों से भरे 100 से ज्यादा बक्सों को जब्त किया है. पालक्काड टाउन साउथ पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि पाल्लक्काड मेडिकल कॉलेज के पास उन्हें गाड़ी में जिलेटिन स्टिक्स के 100 से ज्यादा बॉक्स और डेटोनेटर के 20 से ज्यादा बॉक्स मिले हैं. इस घटना ने सभी को चौंका कर रख दिया है.
पुलिस ने पिकअप वैन को ऐसे पकड़ा
पलक्कड़ टाउन साउथ थाने के अधिकारी ने बताया कि, पुलिस को इस बारे में पहले सूचना मिली थी कि राज्य में अवैध रूप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाए जा रहे हैं. इसके बाद वाहनों की जांच करनी शुरू कर दी गई. जांच के दौरान पुलिस को एक पिकअप वैन पर शक हुआ, जब पुलिस ने पिकअप वैन को रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर रुका नहीं, बल्कि तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने लगा. इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को मौके से पकड़ लिया और पिकअप वैन की तलाशी ली गई.
केरल में थ्रिसूर लेकर जाए जा रहे थे बॉक्स
वैन के ड्राइवर से जब डिब्बों के बारे में पूछा गया तो, ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ये बॉक्स तमिलनाडु के कोयंबटर से लोड किए गए थे और उन्हें केरल में थ्रिसूर के एक खदान तक ले जाया जा रहा था. तलाशी के दौरान जब भारी मात्रा में डिब्बों से विस्फोटक मिला तो सभी हैरान रह गए. इसके बाद बॉक्स को जब्त किया गया. पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए सभी बॉक्स की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:-बीजापुर में 8 लाख का इनामी नक्सली ढेर, AK-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद