दिन में खिलेगी धूप, रात में पड़ेगी ठंड, फरवरी में ही दस्तक देने को तैयार गर्मी

Weather news: देशभर में अब मौसम लगातार बदल रहा है। अच्छी धूप खिलने से दिन के वक्त तापमान सामान्य हो जाता है, जिससे ज्यादा ठंड नहीं लगती, लेकिन सुबह और शाम के वक्त थोड़ा कोहरा रहता है और ठंड भी महसूस होती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ रहा है, जिससे उत्तर भारत के राज्यों में फिलहाल आसमान साफ रहेगा। पिछले कुछ दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखा गया था, लेकिन अब स्थिरता आने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर में ठंड की विदाई

दिल्ली एनसीआर में ठंड की अब धीरे-धीरे विदाई हो रही है और गर्मी बढ़ती जा रही है। हालांकि अब सुबह के वक्त बादल छाए रहने के दौरान धुंध का माहौल रहेगा। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। जबकि वैलेंटाइन डे 14 फरवरी के बाद थोड़ा बादल छाने और तेज हवाओं के साथ मौसम थोड़ा खुशगवार रहेगा। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने से सुबह और शाम के वक्त ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होगी।

यूपी के मौसम का हाल

आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार (12 फरवरी) को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के सभी 75 जिलों में आसमान साफ होगा। इस दौरान धूप भी खिली रहेगी। कई जिलों में तापमान में भी थोड़ा उछाल आएगा। जिससे धूप तीखी लगेगी। वहीं 13,14 और 15 फरवरी को भी मौसम सामान्य ही रहेगा। इसके बाद 16 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं काले बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।

बिहार का मौसम कैसा है

राज्य के अधिकांश जिलों में इन दिनों दोहरा मौसम देखने को मिल रहा है। जहां तड़के सुबह और देर रात हल्की सर्दी महसूस होती है, वहीं सूरज निकलने के बाद दोपहर का मौसम काफी सामान्य और सुखद हो जाता है। पिछले 24 घंटों में सुपौल और मोतिहारी के आसपास के इलाकों में घना कोहरा देखा गया, वहीं पटना समेत अन्य जिलों में सुबह की धुंध के बाद दिन भर अच्छी धूप रही। फिलहाल राज्य का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच बना हुआ है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के इलाके में 13, 16 और 17 फरवरी को वर्षा और हिमपात होने की संभावना है। जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी 16 और 17 फरवरी को वर्षा बर्फबारी हो सकती है। पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 और 17 फरवरी को कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में 11-12 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी 13 फरवरी को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 11-12 और 14 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: कहीं सस्‍ता तो कहीं महंगा हुआ ईंधन, जानिए आपके शहर में किस भाव है पेट्रोल-डीजल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *