दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, कई सड़कों पर डायवर्जन, 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री बंद

Delhi Traffic Alert: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार के लिए एडवाइजरी जारी की है. सुरक्षा कारणों से सुबह 6 बजे से कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी. सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, बाराखंभा रोड. यहां सिर्फ इंटरचेंज की सुविधा चालू रहेगी.

प्रभावित प्रमुख मार्ग

वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान और पंचकुइयां गोलचक्कर, मिंटो रोड, DDU मार्ग, भैरों रोड, लोधी रोड फ्लाईओवर, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग चौराहा, मोती बाग फ्लाईओवर, अशोक रोड-जंतर मंतर गोलचक्कर, टॉल्स्टॉय मार्ग-जनपथ, गोल डाकखाना और RML अस्पताल गोलचक्कर.

सलाह

नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और ISBT जाने वाले लोग ज्यादा समय लेकर निकलें. बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें.ताजा अपडेट के लिए traffic.delhipolice.gov.in और X पर @dtptraffic चेक करते रहें.

इसे भी पढ़ें:-नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें पूजा विधि, मंत्र और आरती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *