गुरु के सानिध्य में रहकर कर लें अपना आत्म कल्याण: पंकज जी महाराज

Ghazipur: जयगरुदेव धर्म प्रचारक संस्था, मथुरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत पंकज जी महाराज अपनी 83 दिवसीय शाकाहार-सदाचार, मद्यनिषेध अध्यात्मिक-वैचारिक जनजागरण यात्रा के 75वें पड़ाव पर जमानियां ब्लाक के ग्राम धरोहिया उर्फ कर्महरी पहुंचे। भारी संख्या में उपस्थित भाई-बहनों ने जयगुरुदेव उद्घोष के साथ गाजे-बाजे व पुष्प-वर्षा करके इस यात्रा का स्वागत किया। यहां आयोजित सत्संग समारोह में प्रवचन करते हुए कहा कि ‘‘मिली नर देह यह तुमको बनाओ काज कुछ अपना।

पचो मत आय यहि जग में जानियो रैन का सपना।’’ पंक्तियों को उद्धृत करते हुए कहा कि 84 लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ मानव शरीर आपको मिल गया है। इससे अपना आत्म कल्याण करा लीजिये। प्रभु के अलावा कोई नहीं जानता कि यह दुनियां कब बनी। लेकिन इतना अवश्य मालूम है कि हम लोग युगों-युगों से जन्म-मरण के बन्धन में बराबर धक्के खा रहे हैं। दयालु प्रभु ने अपने बच्चों को कष्ट में देख कर इस धरा पर संतों को भेजा, जिन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा ‘‘हम आये वहि देश से जहां तुम्हारो धाम, तुमको घर पहुंचाना एक हमारो काम।’’ इसलिये आप ‘सुरत शब्द नाम योग की साधना सन्त फकीर जिन्होनें प्रभु को प्राप्त कर लिया है, उनके सानिध्य में आकर अपना कल्याण करा लें।

यही मानव शरीर पाने का मुख्य उद्देश्य है। गृहस्थ आश्रम में रहकर मेहनत व ईमानदारी से रोजी-रोटी कमायें। शाकाहारी रहें तथा नशा से मुक्त रहें। हमारी संस्था ने एक-एक गांव गोद लेकर शाकाहारी-सदाचारी व नशामुक्त बनाने और परस्पर प्रेम सद्भाव से रहने का अभियान चलाया है। समय की मांग है कि अच्छा समाज बनाने व अच्छा समय लाने के लिये मानव धर्म अपनायें। सन्त पंकज जी महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित भारी जनसमूह को नामदान देते हुए सुमिरन, ध्यान, भजन करने की विधि विस्तार से समझाया। इसे नियमित करने का आग्रह किया। सत्संग में आने के लिये साधुवाद कहने के साथ ही सबका जीवन मंगलमय हो, इसकी शुभकामना दिया। शांति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा।

आगामी 3 से 5 मार्च तक जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा में आयोजित होने वाले होली सत्संग पर्व में आने का निमन्त्रण दिया।

इस अवसर पर जंगबहादुर सिंह यादव, गुलजार यादव, उदय नारायण यादव, सहयोगी संगत कानपुर देहात के अध्यक्ष रामसिंह अपने सहयोगियों सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा अपने अगले पड़ाव ग्राम रामपुर कनवा ब्लाक भदौरा के लिये प्रस्थान कर गई। कल (आज) यहाँ दोप. 12 बजे से सत्संग कार्यक्रम आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *