AIIMS Recruitment 2026: नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर 24 फरवरी से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने का आखिरी तारीख 16 मार्च 2026 है.
योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी, नर्सिंग या बीएससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है. साथ ही उम्मीदवार का नाम भारतीय नर्सिंग काउंसिल या संबंधित राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए.जिन उम्मीदवारों ने GNM कोर्स पूरा किया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, उनके पास कम से कम 50 बिस्तरों वाले अस्पताल में दो वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है. बिना मान्य पंजीकरण और आवश्यक योग्यता के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु में छूट मौजूदा नियमों के अनुसार दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों शुल्क का भुगतान सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3000 रुपये, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए शुल्क 2400 रुपये रखा गया है. PwBD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा.
कितना मिलेगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड-2 के अनुसार वेतन दिया जाएगा. मासिक वेतन 9,300 रुपये से 34,800 रुपये के बीच रहेगा. इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जायेंगे.
चयन प्रक्रिया
- पहला चरण ( प्रारंभिक): उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए एक योग्यता परीक्षा. इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (20 सामान्य ज्ञान और 80 नर्सिंग विषय) शामिल हैं.
- दूसरा चरण (मुख्य परीक्षा): यह अंतिम चयन परीक्षा है. इसमें नैदानिक परिदृश्यों और नर्सिंग कौशल पर केंद्रित 160 बहुविकल्पीय प्रश्न होते हैं.
- दस्तावेज सत्यापन: मेरिट सूची में चयनित सफल उम्मीदवारों का सत्यापन आवंटित एम्स संस्थान द्वारा किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट AIIMSEXAMS.AC.IN पर जायें.
- होमपेज पर NORCET 10 पर क्लिक करें.
- पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
- सभी जानकारी भरें,और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-गुरु के सानिध्य में रहकर कर लें अपना आत्म कल्याण: पंकज जी महाराज