यूपी में फार्मासिस्ट के पदों पर होगी भर्ती, 29 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Pharmacist Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. UPSSSC ने फार्मासिस्ट के 560 खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का एलान किया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू होगी. उम्मीदवार फॉर्म भरने के लिए अंतिम दिन 29 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी में डिप्लोमा किया हो और स्टेट फार्मेसी काउंसिल, उत्तर प्रदेश में रजिस्टर्ड होना चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट के पास प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2025 (PET) का स्कोरकार्ड होना चाहिए. इसी के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा.

उम्र सीमा

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट भी मिलेगी.

सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस

सेलेक्ट होने वाले कैंडीडेट को अच्छी सैलरी मिलेगी. पे-स्केल 5,200 से 20,200 के बीच है और इसमें 2800 का ग्रेड पे शामिल है. यह लेवल-5 की नौकरी है, जिसमें सरकारी भत्ते भी मिलते हैं.

सिलेक्शन कैसे होगा?

सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद एक मुख्य लिखित परीक्षा होगी. जो लोग इसे पास करेंगे, उन्हें मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

कैसे भरें फॉर्म?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • वहां ‘Pharmacist Recruitment 2026’ के लिंक पर क्लिक करिए.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरिए.
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करिए.
  • 25 की फीस जमा करें और फाइनल फॉर्म का प्रिंट निकाल लें.

इसे भी पढ़ें:-Happy Holi 2026: गुलाल का रंग, दोस्‍तों का संग…इन बेहतरीन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को भेजें होली की शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *