गर्मी से बढ़ रहा है हीट स्ट्रोक का खतरा, जानें बचाव के आसान तरीके

Health tips: इंसान का शरीर सामान्य तौर पर करीब 37 डिग्री सेल्सियस बनाए रखने का प्रयास करता है, लेकिन जब बाहर का तापमान बढ़ने लगता है तो शरीर को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। लू चलने पर शरीर पसीना बहाकर और त्वचा में ब्लड फ्लो बढ़ाकर खुद को ठंडा करने की कोशिश करता है। ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि हीट स्ट्रोक होने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं। क्या लक्षण महसूस होते हैं और हीट स्ट्रोक से कैसे बचें।

हीट स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण
  • अत्यधिक पसीना आना या कभी-कभी पसीना आना बंद हो जाना
  •  सिर में तीव्र दर्द और चक्कर आना
  •  त्वचा लाल और गर्म महसूस होना
  • उल्टी या मतली
  •  तेज़ दिल की धड़कन
  • बेहोशी या भ्रम की स्थिति
  • शरीर में कमजोरी और थकावट
हीट स्ट्रोक के कारण
  • लम्बे समय तक तेज धूप में रहना
  • अधिक उमस भरा वातावरण
  • शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन)
  • भारी कपड़े पहनना
  • शारीरिक श्रम या व्यायाम करना जब मौसम बहुत गर्म हो
हीट स्ट्रोक से बचने के आसान घरेलू उपाय
  •  खूब पानी और तरल पदार्थ पिएं
  • गर्मी के दिनों में पर्याप्त मात्रा में पानी, नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, ओआरएस आदि पिएं, चाहे आपको प्यास लगे या नहीं।
  •  हल्के और ढीले कपड़े पहनें
  • गहरे रंग या सिंथेटिक कपड़े अधिक गर्मी अवशोषित करते हैं।। हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें जिससे शरीर को ठंडक मिले।
  • धूप में निकलने से बचें
  • दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना जरूरी हो तो धूप से बचने के लिए छाता, टोपी या गमछा साथ रखें।
  • नमक और शक्कर वाला पानी लें
  • पसीने के साथ शरीर से निकलने वाले नमक और मिनरल्स की भरपाई के लिए नींबू पानी या ओआरएस बढ़िया विकल्प हैं।
  •  शरीर को ठंडा रखें
  • साफ गीले कपड़े से शरीर पोछें, ठंडी हवा में रहें और जितना हो सके ठंडी जगह पर समय बिताएं।
  • फल और हरी सब्जियां खाएं
  • तरबूज, खीरा, ककड़ी, अनार, संतरा और अंगूर जैसे फलों का सेवन करें। ये शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और पानी की कमी भी नहीं होने देते।
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • बच्चे और बुजुर्ग हीट स्ट्रोक के सबसे ज्यादा शिकार होते हैं, इसलिए उन्हें बार-बार पानी दें और धूप में न जाने दें।
  •  कैफीन और एल्कोहल से बचें
  • ये दोनों चीजें शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकती हैं, जिससे हीट स्ट्रोक का खतरा और बढ़ जाता है।
हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें?
  • पीड़ित को तुरंत किसी ठंडी जगह पर ले जाएं।
  • कपड़े ढीले करें और शरीर पर ठंडे पानी की पट्टियां रखें।
  • अगर उल्टी या बेहोशी आ रही हो तो तुरंत डॉक्टर या अस्पताल ले जाएं।
  • पानी या ओआरएस धीरे-धीरे पिलाएं, लेकिन अगर उल्टी हो रही हो तो जबरदस्ती न करें।

इसे भी पढ़ें:-सरकारी डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका, UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *