Lord Ganesha: हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश को समर्पित किया गया है. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, बुधवार का स्वामी ‘बुध’ ग्रह है, जिसे बुद्धि, तर्क और संवाद का कारक माना जाता है. यह दिन बुद्धि, वाणी, व्यापार, सौम्यता और सफलता से जुड़ा होता है. इसलिए इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में रुके हुए कार्यों में गति आती है, आर्थिक समृद्धि का द्वार खुलता है और पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहती है.
अगर आप भी अपने कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करना चाहते हैं, और अपने जीवन में सुख-समृद्धि की कामना रखते हैं, तो बुधवार के दिन इन सरल लेकिन प्रभावी उपायों को जरूर आजमाएं:-
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
बुधवार के दिन भगवान श्रीगणेश को हरी दूर्वा की 21 गांठों की एक माला अर्पित करें. इससे बाधाओं का नाश होता है और रुके हुए कार्य पूर्ण होते हैं. यह उपाय बुध दोष को भी शांत करता है.
हरे वस्त्र पहनें और हरे फल दान करें
बुधवार को हरे रंग को विशेष शुभ माना गया है. इस दिन हरे वस्त्र पहनें और गाय, ब्राह्मण या जरूरतमंद को हरे फल (जैसे अमरूद, अंगूर, या हरी सब्ज़ी) दान करें. इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और धन वृद्धि होती है.
गाय को हरी घास खिलाएं
बुधवार को गौ सेवा का विशेष महत्व है. इस दिन गाय को हरी घास या हरा चारा खिलाने से पाप कटते हैं और पुण्य प्राप्त होता है. साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
तुलसी के पौधे में जल दें
इस दिन तुलसी माता की पूजा करें और उन्हें गंगाजल मिश्रित जल चढ़ाएं. साथ ही ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें. यह उपाय मानसिक शांति और परिवार में सौहार्द लाता है.
व्यवसाय स्थल पर हरा कपड़ा रखें
यदि व्यवसाय में रुकावट आ रही है तो बुधवार को हरा रेशमी कपड़ा लेकर उस पर गणेश यंत्र स्थापित करें और रोज़ धूप-दीप करें. इससे व्यापार में लाभ और वृद्धि होती है.
हरे मूंग का दान करें
बुधवार के दिन हरे मूंग का दान करने से रोग, ऋण और शत्रु बाधा से मुक्ति मिलती है. यह उपाय विशेष रूप से बुध ग्रह की अनुकूलता के लिए किया जाता है.
बच्चों को मिठाई बांटें या शिक्षण सामग्री दान करें
इस दिन छोटे बच्चों को मिठाई या किताबें, पेन, पेंसिल आदि दान करें. इससे पुण्य बढ़ता है और संतान पक्ष मजबूत होता है. यह उपाय आर्थिक लाभ भी प्रदान करता है.
बुध मंत्र का जप
बुध के इन मंत्रों का जप करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है. बुध के मंत्र से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत भी होती है और कारोबार व करियर में तरक्की के योग बनना शुरू हो जाते हैं. ध्यान रहे कि बुध मंत्र का जप 14 बार ही किया जाता है.
- बीज मंत्र : ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः!
- ॐ बुं बुधाय नमः अथवा ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः!
- ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:
- प्रियंगुकलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम. सौम्यं सौम्य गुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम..
इसे भी पढ़ें:-हॉरर-कॉमेडी मूवीज के हैं शौकीन, तो बॉलीवुड की इन टॉप 10 फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल