ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान

Online shopping: ऑनलाइन शॉपिंग ने लोगों को एक बहुत अच्छा विकल्प दे दिया. अब उन्हें शॉपिंग करने के लिए बाहर निकलने की जरूरत नहीं. घर बैठे अपनी सुविधानुसार कभी भी ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. भले ही रात के 12 क्यों न बजे रहे हों. राशन, कपड़े से लेकर खाना मंगाने तक के लिए लोग आज ऑनलाइन ऑर्डर करना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में कई लोग फ्रॉड का शिकार भी हो रहे हैं. जालसाजों का शिकार होने से बचने के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आप इन बातों का खास ध्यान रखें.

छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय छोटी -छोटी जरूरी बातों जैसे सही तथा सुरक्षित एप का उपयोग करना, पैसे ट्रांसफर करते समय पैसों तथा पाने वाले के खाते की जांच करना और खाते में पर्याप्त राशि जमा हो। इस बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि धोखाधड़ी से बचा जा सके।

सुरक्षित वेबसाइट से खरीदारी करें

वेबसाइट के यूआरएल की शुरुआत https://” से होनी चाहिए ‘s’ का मतलब होता है सिक्योर। विश्वसनीय वेबसाइट से खरीदारी करें। यूज़र रिव्यू पढ़ें, रिटर्न/रिफंड पॉलिसी जांचें, सुरक्षित पेमेंट करें, फर्जी ऑफर से बचें इन सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

अकाउंट डिटेल शेयर करने से बचें

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है। शॉपिंग करते समय किसी भी प्रकार की अकाउंट डिटेल और दस्तावेज शेयर करने से बचना चाहिए। ऑनलाइन ठगी इन माध्यमों से अधिक होती है। युवा वर्ग और महिलाओं को विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

शर्तों को ध्यान से पढ़ें

सामान खरीदते समय टर्म एंड कंडीशन जरूर पढ़ें। विशेष तौर पर ध्यान रखें केवल रजिस्टर्ड ऐप के जरिए आने वाले ओटीपी डिलीवरी मेन को दें। कई बार देखा गया है कि कैश ऑन डिलीवरी सिस्टम के बाद भी ऑनलाइन लिंक पे क्लिक करने एवं एक रुपए को ऑनलाइन जमा करने का झांसा दिया जाता है ऐसे में सावधानी बरतें। अपने बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की डिटेल्स को साझा करने से पहले जांच परख कर लें। ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर भी अपने पासवर्ड बदलते रहें एवं जटिल पासवर्ड रखने के उपाय करना चाहिए।

अनजान लोगों से जानकारियां साझा न करें

डेबिट कार्ड की जगह क्रेडिट कार्ड से भुगतान करें क्योंकि बैंक से क्रेडिट कार्ड के साथ जो गारंटी मिलती है, वह डेबिट कार्ड के साथ नहीं मिलती है। एक ही कार्ड का प्रयोग करें ताकि समय-समय पर अकाउंट चेक करते समय दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आकर्षक ऑफर से भरपूर अवांछित ई-मेल भ्रमित कर जानकारियां चुराने का माध्यम बन जाते हैं। अनजान लोगों को अपने कार्ड या अकाउंट से संबंधित जानकारियां साझा नहीं करें।

उत्पाद की जांच-परख अच्छी तरह से करें

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय उत्पाद यानी उस वस्तु की क्वालिटी, रंग, आकार, वजन और संख्या आदि की पूरी तरह से जांच-परख कर लें। वेबसाइट में दिए निर्देशों पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करें।

इसे भी पढ़ें:-Health Tips: ये रोजमर्रा की आदतें बिगाड़ सकती हैं आपकी सेहत, स्किन पर भी पड़ता है असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *