Life Lessons: गरुड़ पुराण को सनातन धर्म में 18 महापुराणों में से एक माना गया है. इसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ की वार्तालाप का विस्तारपूर्वक वर्णन है. गरुड़ पुराण से हमें कई तरह की शिक्षाएं मिलती हैं. इसमें जीवन, मृत्यु और मृत्यु के बाद की तमाम स्थितियों का वर्णन किया गया है. इसके अलावा गरुड़ पुराण में ऐसी बहुत सी बातें बताई गई हैं, जिन्हें अपनाकर अपने जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है. यदि आपको भी जीवन में सफल होना है तो गरुण पुराण की ये बातें जरूर अपनाएं. चलिए जानते हैं जीवन से जुड़ी ऐसी ही कुछ गूढ़ बातों के बारे में जिनका जिक्र गरुड़ पुराण में है. इनका पालन करके आप जीवन में सफल हो सकते हैं…
1. संयम और सतर्कता जरूरी
जीवन में हर व्यक्ति के मित्र और शत्रु दोनों होते हैं. इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति हमेशा सतर्क और समझदारी से काम ले.
- हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें
- परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति बदलें
- चतुराई से ही मुश्किल लोगों से निपटा जा सकता है
2. साफ-सुथरे रहें
गरुड़ पुराण के अनुसार साफ और सुगंधित कपड़े पहनना सौभाग्य को आकर्षित करता है.
- गंदे कपड़े दरिद्रता को बढ़ाते हैं
- साफ-सफाई से सकारात्मक ऊर्जा आती है
- इससे लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है
3. अभ्यास से बढ़ता है ज्ञान
ज्ञान को बनाए रखने के लिए लगातार अभ्यास जरूरी है.
- बिना अभ्यास के विद्या धीरे-धीरे खत्म हो जाती है
- नियमित दोहराव से याददाश्त मजबूत होती है
- मेहनत से ही व्यक्ति निपुण बनता है
4. संतुलित भोजन रखें
स्वस्थ शरीर ही सफलता की नींव है.
- सुपाच्य और संतुलित भोजन करें
- गलत खान-पान से बीमारियां बढ़ती हैं
- अच्छा पाचन ही अच्छी सेहत की कुंजी है
5. एकादशी व्रत का महत्व
एकादशी व्रत को बेहद शुभ माना गया है.
- नियमपूर्वक व्रत रखने से मानसिक शांति मिलती है
- फलाहार और संयम जरूरी है
- इससे नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं
6. तुलसी का महत्व समझें
तुलसी को घर में रखना और उसकी सेवा करना लाभकारी माना गया है.
- यह स्वास्थ्य और वातावरण दोनों के लिए अच्छी है
- नियमित पूजन से सकारात्मकता बढ़ती है
- मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है
7. धर्म और मंदिर का सम्मान करें
धार्मिक स्थलों और मान्यताओं का सम्मान करना जरूरी है.
- किसी भी धर्म या देवी-देवता का अपमान न करें
- अच्छे लोगों के साथ धोखा करने से बचें
- धार्मिक मूल्यों का पालन जीवन को सही दिशा देता है
इसे भी पढ़ें:-सोशल मीडिया पर अपनी पहचान छिपाना लगभग असंभव, AI से अब पता चलेगा गुमनाम अकाउंट्स