क्या हिट वेब से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, जानें लू से बचने के उपाय

Health news: देश मे बढ़ती गर्मी ने लोगो की जनजीवन प्रभावित कर दिया है। जब गर्मी इतनी बेरहम होती है तो शरीर का पूरा सिस्टम उसे झेलने में लग जाता है। पसीना ज्यादा निकलता है, पानी कम होता है, खून गाढ़ा होने लगता है और ब्लड सर्कुलेशन पर दबाव बढ़ जाता है। इस तपती गर्मी में दिल, दिमाग और ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं। इसके साथ ही उनसे ये भी जानते हैं कि लू से बचने, सर्कुलेशन सुधारने और BP को बैलेंस रखने के सबसे आसान योगिक-आयुर्वेदिक उपाय और जानते हैं क्या है। 

हाई बीपी के लक्षण 

  • बार-बार सिरदर्द
  • ब्रीदिंग प्रॉब्लम
  • नसों में झनझनाहट
  • चक्कर आना 

हाइपरटेंशन से कैसे बचें ?

  • डाइट हेल्दी रखें
  • वजन कंट्रोल करें
  • नमक कम लें
  • योग-मेडिटेशन करें
  • अल्कोहल बंद कर दें

कंट्रोल होगा बीपी 

  • खूब पानी पीएं
  • स्ट्रेस-टेंशन कम लें
  • खाना समय से खाएं
  • जंक फूड ना खाएं
  • 6-8 घंटे की नींद लें
  • फास्टिंग करने से बचें

लू से बचाव के मुख्य उपाय:

  • हाइड्रेशन: दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इसके अलावा नींबू पानी, छाछ,  नारियल पानी, बेल का शरबत या आम पन्ना का सेवन करते रहें。
  • खान-पान: खाली पेट घर से बाहर न निकलें。 मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा और खीरा खाएं जो शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं。
  • पहनावा: हल्के रंग के, ढीले और पूरे सूती (कॉटन) कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिल सके。
  • धूप से बचाव: धूप में निकलने से पहले आंखों पर धूप का चश्मा लगाएं और छाता लेकर चलें。
  • शराब/कैफीन से बचें: चाय, कॉफी या शराब का अधिक सेवन करने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, इनसे बचें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *