Weather update: उत्तर भारत में जारी भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। कल से यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा आंधी बारिश की भी संभावना जताई गई है। अगले 20 घंटों के भीतर देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। तप रही देश की राजधानी दिल्ली के साथ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है।
दिल्ली का मौसम
आज आसमान में बादल रहेंगे। हल्की बारिश के साथ 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर हवाएं की रफ्तार 70 किमी/घंटे तक जा सकती है।
उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और कानपुर समेत कई जिलों में 28 से 31 मई के दौरान बारिश की संभावना है।
बिहार मे भी हो सकती है बारिश
बिहार के उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व हिस्सों में अधिकांश जगहों पर 28 से 29 मई के बीच हल्की बारिश का अनुमान है।
राजस्थान में गर्मी से मिलेगी राहत
राजस्थान इस समय भट्टी की तरह तप रहा है। जबकि अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में अगले दो दिन बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने और ओले गिरने के साथ 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
जम्मू-कश्मीर में ओले गिरने की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सहित पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने और कई इलाकों में ओले गिरने की चेतावनी दी गई है।
महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए रेड, अलर्ट जारी किया है। 29 और 30 मई से विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने और बारिश हो सकती है।