राजौरी के जंगलों में एनकाउंटर शुरू, 3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका, तलाश तेज

J&K: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक बार फिर बड़ी सुरक्षा कार्रवाई की खबर सामने आई है. गुरुवार सुबह (28 मई 2026) राजौरी के घने जंगलों में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ दोबारा शुरू हो गई. खुफिया जानकारी के अनुसार, राजौरी के जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. आतंकियों को मार गिराने के लिए आज छठे दिन भी सुरक्षाबलों की कार्रवाई जारी है.

सूत्रों के मुताबिक, राजौरी जिले के मंजाकोट सेक्टर में गंभीर मुगलान और दोरीमल के घने जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद से ही भारतीय सेना, J&K पुलिस और CRPF ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया था. फिलहाल स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. ड्रोन और आधुनिक निगरानी उपकरणों की मदद से भी पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है.

इसे भी पढ़ें:-ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति मुर्मू-PM मोदी का पैगाम, मुस्लिम बंधुओं को दी मुबारकबाद




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *