Weather today: देश के कई राज्यों में अब मानसून अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरु कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों तक 18 राज्यों में मानसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान मध्य भारत, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आज यानी 24 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की है.
- दिल्ली में आज बारिश और तेज हवाओं का असर रह सकता है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
- उत्तर प्रदेश में 24 जुलाई को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट है. जबकि पूर्वी यूपी में 24 जुलाई के दौरान व्यापक बारिश और 26-27 जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. वहीं पश्चिमी यूपी में 25-27 जुलाई तक बारिश दौर जारी रहेगा.
- बिहार के कई इलाकों में अगले 24-48 घंटों के दौरान तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD ने पटना, रोहतास, नवादा और कैमूर समेत उन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जहां भारी बारिश की संभावना है.
- हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जैसे इलाकों में आज भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट है.
- वहीं, उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा और चंपावत समेत कई जिलों में 24 से 27 जुलाई के दौरान मध्यम से लेकर भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान गरज-चमक की भी संभावना जताई है.
- राजस्थान में एक छोटे ब्रेक के बाद मानसून फिर लौट आया है. 24 से 26 जुलाई के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है.
- मध्य प्रदेश में भी मॉनसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. नीमच, मंदसौर, उज्जैन, महाकालेश्वर, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, देवास, भोपाल, बैरागढ़, नबीबाग, रायसेन, भीमबेटका, सांची, नर्मदापुरम, पंचमढ़ी, होशंगाबाद और नरसिंहपुर में बारिश होने की संभावना है.
- पंजाब के कई जगहों पर आज भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
- ओडिशा के अधिकांश हिस्सों में आज से 27 जुलाई तक बारिश की चेतावनी है.
- झारखंड के कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट है. रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, पलामू और गढ़वा समेत अन्य जिलों में आज बारिश के आसार हैं.
- जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चारों तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है. राज्य में कई जगहों पर बाढ़ का भीषण सितम देखने को मिल रहा है, वहीं आसमानी आफत का भी कहर जारी है.